बंगाल : महदीपुर भारत-बांग्लादेश पर फिर हुई हिंसक वारदात
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Apr 2018 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : रंगदारी नहीं देने पर फिर एक बार ट्रक चालक पर हमला किया गया. गुरुवार रात यह घटना महदीपुर सीमांत पर घटी है. ट्रक रोककर बदमाशों ने ट्रक चालक से रंगदारी वसूलने की कोशिश की. मना करने पर बदमाशों ने ट्रक चालक की बेधड़क पिटाई की. वर्तमान में उसका मालदा मेडिकल कॉलेज में इलाज […]
विज्ञापन
मालदा : रंगदारी नहीं देने पर फिर एक बार ट्रक चालक पर हमला किया गया. गुरुवार रात यह घटना महदीपुर सीमांत पर घटी है. ट्रक रोककर बदमाशों ने ट्रक चालक से रंगदारी वसूलने की कोशिश की. मना करने पर बदमाशों ने ट्रक चालक की बेधड़क पिटाई की. वर्तमान में उसका मालदा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. उसकी दाहिनी आंख में गंभीर चोट लगी है.
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि पीड़ित ट्रक ड्राइवर का नाम जहरुल हुसैन (30) है. वह मुर्शिदाबाद के बहरमपुर इलाके का निवासी है. चालक अपने ट्रक में प्याज लादकर बांग्लादेश में निर्यात करने जा रहा था.
उस समय महदीपुर सीमांत के रंगदारों ने उससे रुपये मांगे. इंकार करने पर उसकी आंख में लाठी घुसा दी गयी. इसके बाद उसकी बेधड़क पिटाई की गयी. उसकी आंख में गहरी चोट है.
घटना के बाद बदमाश इलाके से भाग गये. घायल चालक को अन्य ट्रक चालकों ने मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया. इंगलिशबाजार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










