मालदा :प्रतिबंधित कैरी बैग बेचनेवाले की सामूहिक पिटायी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Apr 2018 9:13 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा के छोटे कारोबारियों का फूटा गुस्सा आरोपी को पुलिस के हवाले किया मालदा : इस साल के शुरू में ही नगरपालिका ने प्लास्टिक कैरीबैग के उपयोग पर रोक लगा दी है. उसके बाद भी मालदा का एक थोक व्यापारी प्लास्टिक कैरीबैग को बेचने की कोशिश कर रहा था. उसके छोटे कारोबारियों ने उस व्यापारी […]
विज्ञापन
मालदा के छोटे कारोबारियों का फूटा गुस्सा
आरोपी को पुलिस के हवाले किया
मालदा : इस साल के शुरू में ही नगरपालिका ने प्लास्टिक कैरीबैग के उपयोग पर रोक लगा दी है. उसके बाद भी मालदा का एक थोक व्यापारी प्लास्टिक कैरीबैग को बेचने की कोशिश कर रहा था.
उसके छोटे कारोबारियों ने उस व्यापारी को पकड़कर जमकर पीट दिया. बृहस्पतिवार को यह घटना सुबह करीब नौ बजे मालदा शहर के मखदुमपुर नगरपालिका बाजार इलाके में हुई है. आरोपी थोक व्यापारी को बाद में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम कार्तिक मंडल है. वह इंग्लिशबाज़ार थाना के बारहबीघा इलाके का रहने वाला है. पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में मखदुमपुर बाजार कमेटी के सदस्यों ने कहा है कि प्रशासन तथा नगरपालिका ने 50 माइक्रोन से नीचे के प्लास्टिक कैरीबैग के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है.
उसके बाद भी यह कारोबारी नहीं माना और छोटे व्यवसाइयों को प्लास्टिक कैरीबैग की बिक्री करता रहा. नियमानुसार प्रतिबंधित कैरीबैग के उपयोग करते पाये जाने पर ₹45 हजार रूपये जुर्माना का प्रावधान हैं. इसी डर से कारोबारी प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग का उपयोग नहीं करते हैं.
उसके बाद भी आरोपी छोटे कारोबारियों को इसको खरीदने के लिए दबाव बना रहा था. मखदुमपुर बाजार कमेटी के सदस्य दिवाकर राणा ने बताया है कि उसे पहले भी प्लास्टिक कैरीबैग बेचने से मना किया गया, लेकिन वह नहीं माना. आज उसकी दुकान पर धावा बोलकर प्लास्टिक कैरीबैग जब्त किया गया. व्यवसाइयों ने पहले उसे समझाने की कोशिश की. उल्टे व व्यवसाइयों से भिड़ गया. उन्होंने कहा कि उसके साथ किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं की गयी. उसे बस पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










