दो महिला तस्कर गिरफ्तार, नाबालिग को दिल्ली ले जाकर बेचने का आरोप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2018 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

मयनागुड़ी. महिला तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिलाओं के नाम अंजलि विश्वकर्मा (32) तथा गौरी छेत्री (24) है. इन दोनों जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों ही महिलाएं अलीपुरद्वार जिला के हासीमारा ओपी के अधीन मालंगी चाय बागान की रहने वाली हैं. […]
विज्ञापन
मयनागुड़ी. महिला तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिलाओं के नाम अंजलि विश्वकर्मा (32) तथा गौरी छेत्री (24) है.
इन दोनों जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों ही महिलाएं अलीपुरद्वार जिला के हासीमारा ओपी के अधीन मालंगी चाय बागान की रहने वाली हैं.
आरोप है कि काम का लोभ दिला कर दोनों महिलाएं नाबालिग लड़कियों को दिल्ली ले जाकर बेच देती थीं. इधर, गिरफ्तार गौरी छेत्री का कहना है कि वह एक नाबालिग लड़की को काम दिलाने के लिए अंजलि विश्वकर्मा के पास ले आयी थी. अंजलि उसको काम दिलाने के लिए दिल्ली लेकर गई. उसके बाद वह वापस अपने घर लौट आयी थी.
बाद में वह लड़की को लाने के लिए दो बार अंजलि को कहा, लेकिन लड़की दिल्ली से लौट कर नहीं आयी. इसी बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इस बीच, इन लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन लापता लड़कियों में से दो को बरामद कर लिया है.
एक का अभी भी पता नहीं चला है. दूसरी ओर, गौरी ने खुद को निर्दोष बताया है. उसने कहा है कि महिला तस्करी से उसका कोई लेना-देना नहीं है. एक लड़की अभी भी लापता है, इसी कारण से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. इधर, मयनागुड़ी थाना के आइसी नंदकुमार दत्त ने बताया है कि एक नाबालिग लड़की की तस्करी की शिकायत थाने में दर्ज हुई थी. लड़की के पिता मयनागुड़ी के रामसाई इलाके के रहने वाले हैं.
उनकी शिकायत मिलने पर छानबीन की गई और लड़की को बरामद कर लिया गया. इसी सिलसिले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह मामला 2014 का है. दोनों आरोपी महिलाओं को मालंगी चाय बागान से गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










