सिलीगुड़ी : जंगलों में भी लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Mar 2018 9:14 AM (IST)
विज्ञापन

सफारी पार्क में दो मेहमानों का भी होगा आगमन निर्माण में कुल छह करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे सिलीगुड़ी : वन्य जीवों पर निगरानी रखने के लिए जंगलों में सीसीटीव कैमरे लगाये जायेंगे. यह जानकारी राज्य के वनमंत्री विनय कृष्ण वर्मन ने दी. वह यहां वन विभाग के नये प्रशासनिक भवन का शिलान्यास […]
विज्ञापन
सफारी पार्क में दो मेहमानों का भी होगा आगमन
निर्माण में कुल छह करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे
सिलीगुड़ी : वन्य जीवों पर निगरानी रखने के लिए जंगलों में सीसीटीव कैमरे लगाये जायेंगे. यह जानकारी राज्य के वनमंत्री विनय कृष्ण वर्मन ने दी. वह यहां वन विभाग के नये प्रशासनिक भवन का शिलान्यास करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे.
इससे पहले उन्होंने प्रशासनिक भवन का शिलान्यास किया. सिलीगुड़ी शहर से थोड़ी दूर जावराभीटा में इस भवन का निर्माण किया जा रहा है .इसके निर्माण में कुल 6 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए जायेंगे. उन्होंने बताया कि सिलीगुड़ी के विभिन्न इलाकों में वन विभाग के कई कार्यालय किराए के मकान में चल रहे हैं.
अब इन सभी कार्यालयों को यहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा. वन विभाग के सभी कार्यालय एक ही स्थान पर होने से कामकाज करने में सुविधा होगी. इस प्रशासनिक भवन में कुल 9 विभागों के लिए कार्यालय बनाए जाएंगे. इसके निर्माण में 6 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. अभी और भी राशि की आवश्यकता होगी. प्रशासनिक कार्यालय को सजाने संवारने के लिए अलग से धन आवंटित किए जाएंगे. आज पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ इस प्रशासनिक भवन का शिलान्यास किया गया.
मंत्री ने स्वयं नारियल तोड़कर इसका शिलान्यास किया. इस अवसर पर विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी भी मौजूद थे. शिलान्यास समारोह के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए वन मंत्री ने कहा कि जंगली जानवरों तथा जंगलों पर निगरानी के लिए कड़े उपाय विभाग की ओर से किए जा रहे हैं.
जंगल में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है.इसके साथ ही उन जानवरों की विशेष निगरानी की जा रही है जो विलुप्त होने के कगार पर हैं. श्री वर्मन ने आगे कहा कि भारत-भूटान सीमा पर जंगलों की विशेष निगरानी की जा रही है.
इसके साथ ही वन्य प्राणियों की गिनती का भी काम किया जा रहा है. सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद वन्य प्राणियों की गिनती में भी सुविधा होगी. सिर्फ उत्तर बंगाल तथा डुवार्स के जंगलों में ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में जंगलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है.इसके साथ ही उन्होंने बंगाली नववर्ष पहला वैशाख के दिन से बंगाल सफारी पार्क में लेपार्ड सफारी शुरू करने की घोषणा की. इसके लिए दो मेहमान तेंदुओं को यहां लाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










