हेलमेट के बिना ही पेट्रोल पंप से मिल रहा तेल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2018 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

‘सेफ ड्राइव सेव लाइफ’ अभियान के तहत पेट्रोल लेने के लिए हेलमेट पहनना जरूरी नियम का नहीं किया जा रहा है पालन बालुरघाट. राज्य सरकार ने ‘सेफ ड्राइव सेव लाइफ’ अभियान के तहत पेट्रोल लेने के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया था. इस नियम का शुरू में दक्षिण दिनाजपुर जिला पुलिस ने कड़ाई से […]
विज्ञापन
‘सेफ ड्राइव सेव लाइफ’ अभियान के तहत पेट्रोल लेने के लिए हेलमेट पहनना जरूरी
नियम का नहीं किया जा रहा है पालन
बालुरघाट. राज्य सरकार ने ‘सेफ ड्राइव सेव लाइफ’ अभियान के तहत पेट्रोल लेने के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया था. इस नियम का शुरू में दक्षिण दिनाजपुर जिला पुलिस ने कड़ाई से अनुपालन भी कराया था. लेकिन कुछ ही महीनों के बाद अब फिर से पहले जैसी हालत हो गयी है. जिले के पेट्रोल पंप मोटरबाइक चालकों को बिना हेलमेट के ही पेट्रोल दे रहे हैं. इस वजह से भी हेलमेट पहनने की बाध्यता कम होती जा रही है. फलस्वरूप दुर्घटनाओं की तादाद बढ़ रही है.
जानकारी के अनुसार, दक्षिण दिनाजुपर जिले के कई पेट्रोल पंपों से मोटरबाइक के अलावा बोतलों में भी पेट्रोल दिया जा रहा है. इस बारे में पेट्रोल पंप के मालिक भी कुछ बोलने से कतरा रहे हैं. पुलिस प्रशासन की तरफ से कहा जा रहा है कि ऐसा होना नहीं चाहिए. लेकिन मामले की पड़ताल की जायेगी.
नाम नहीं बताने की शर्त पर पेट्रोल पंप में पेट्रोल लेने आये एक मोटरबाइक चालक ने बताया कि यहां तेल लेने के लिए हेलमेट की जरूरत नहीं पड़ती है. हेलमेट के बिना ही तेल मिल जाता है. इसीलिए वह बिना हेलमेट के ही तेल लेने आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










