गांव की सालिसी सभा में पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2018 6:14 AM (IST)
विज्ञापन

बच्चों समेत कई घायल, नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज बालुरघाट. गांव के सालिसी सभा में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज का आरोप उठा. इसमें बच्चों समेत कई ग्रामीण घायल हुए है. पुलिस के काम पर बाधा पहुंचाने के आरोप में नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है. बालुरघाट थाना अंतर्गत भाटपाड़ा ग्राम पंचायत के […]
विज्ञापन
बच्चों समेत कई घायल, नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
बालुरघाट. गांव के सालिसी सभा में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज का आरोप उठा. इसमें बच्चों समेत कई ग्रामीण घायल हुए है. पुलिस के काम पर बाधा पहुंचाने के आरोप में नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है. बालुरघाट थाना अंतर्गत भाटपाड़ा ग्राम पंचायत के चकरामप्रसाद इलाके में एक अवैध संबंध के मामले में सोमवार बुलायी गयी सालिसी सभा में यह बारदाद हुआ.
जानकारी मिली है कि रविवार को गांव में एक व्यक्ति की मौत हुई थी. उसके दाह संस्कार के लिए रजनी देवनाथ सहित गांव के लगभग सभी लोग श्मशान घाट गये थे. रात को रजनी देवनाथ की पत्नी घर पर अकेली थी. आरोप है कि उत्तम देवनाथ नामक एक पड़ोसी रात को रजनी देवनाथ की पत्नी को अकेला पाकर उसके घर में घुस आया. मामले पर कुछ ग्रामीणों की नजर पड़ी.
उनलोगों के इसपर हल्ला बोलते ही उत्तम वहां से भाग निकला. रात से ही महिला को गांव की अन्य महिलाओं ने अपने पास बंधक बना लिया है. सोमवार सुबह गांव में सालिसी सभा बुलायी गयी. युवक को उस सभा में बुलाया गया. जबकि महिला को बंधक बनाकर रखा गया.
इधर घटना की खबर बालुरघाट थाना तक पहुंच गयी. पुलिस ने महिला को मुक्त कराने की कोशश की. इसपर ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध करना शुरू किया. इसके बाद रैफ सहित विशाल पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची. आरोप है कि बालुरघाट थाना आईसी संजय घोष के नेतृत्व में पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया है. लाठी के वार से तीन साल के बच्चे सहित कई ग्रामीण घायल हुए है. घटनास्थल से कई साइकिल, बाइक, वैन व एक भुटभुटी को पुलिस ने जब्त कर लिया है.
इधर पुलिस के काम पर बाधा उत्पन्न करने के आरोप में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया है. घटनास्थल से उत्तम देवनाथ फरार हो गया. पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है.
एक ग्रामीण शुभकंर देवानाथ सहित अन्यों का कहना है कि उत्तम ने चार शादियां की हैं. फिर भी वह अवैध संबंध में लिप्त हो रहा है. इससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है. इलाके में इस तरह की घटना को बरदाश्त नहीं किया जा सकता है. पुलिस ने बिना किसी कारण के निर्दोष लोगों पर लाठीचार्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










