बाहरी लोगों ने उत्तरबंग विवि में घुसकर की मारपीट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2018 6:14 AM (IST)
विज्ञापन

बहिरागतों का प्रवेश रोकने की मांग पर किया प्रदर्शन ऐसा नहीं होने पर प्रशासनिक भवन सील करने की चेतावनी सिलीगुड़ी : उत्तरबंग विश्वविद्यालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगाम न लगाये जाने पर प्रशासनिक भवन को सील करने की धमकी छात्रों ने दी है. सोमवार को बहिरागतों द्वारा मारपीट की घटना के बाद विश्वविद्यालय […]
विज्ञापन
बहिरागतों का प्रवेश रोकने की मांग पर किया प्रदर्शन
ऐसा नहीं होने पर प्रशासनिक भवन सील करने की चेतावनी
सिलीगुड़ी : उत्तरबंग विश्वविद्यालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगाम न लगाये जाने पर प्रशासनिक भवन को सील करने की धमकी छात्रों ने दी है.
सोमवार को बहिरागतों द्वारा मारपीट की घटना के बाद विश्वविद्यालय के छात्रों का गुस्सा भड़क गया. छात्रों ने क्लास बायकाट कर विश्वविद्यालय परिसर में बहिरागतों के प्रवेश पर लगाम लगाने की मांग पर घंटों विरोध प्रदर्शन किया. विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार दिलीप सरकार ने आवश्यक कार्यवायी करने का आश्वासन छात्रों को दिया है.
यहां बता दें कि उत्तरबंग विश्वविद्यालय में पिछले कई वर्षों से सुरक्षा कर्मियों का अभाव है. परिसर में सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा हुआ है.
जिसकी वजह से बहिरागत बिना किसी रोक-टोक के ही विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश कर जाते हैं. इस दिशा में विश्वविद्यालय प्रबंधन की लापरवाही छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती है. विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कई बार सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की है.
सोमवार की सुबह बहिरागतो द्वारा विश्वविद्यालय के छात्र को थप्पड़ मारने की घटना से माहौल गरम हो गया. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवायी, बहिरागतो के प्रवेश पर रोक व विश्वविद्यालय परिसर में सीसीटीवी के साथ आवश्यकता के अनुसार सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ती की मांग पर छात्रों ने क्लास बायकाट कर आंदोलन किया.
घंटों आंदोलन के बाद रजिस्ट्रार दिलीप सरकार के आश्वासन पर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त किया. हालांकि अपनी मांगों पर जल्द अमल न होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन संगठित करने की चेतावनी छात्रों ने दी है.
जानकारी के अनुसार, यूनिवर्सिटी प्रीमियर लीग (यूपीएल) शुरू होने वाला है. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के रसायन विभाग के छात्र खिलाड़ी सोमवार की सुबह मैदान में फुटबाल का अभ्यास कर रहे थे. उसी समय कुछ बहिरागतों के साथ इनकी झड़प हो गयी. जिसमें बहिरागत लोग विश्वविद्यालय छात्रों की पिटाई कर फरार हो गये. आंदोलनकारी छात्र अभिषेक सरकार ने बताया कि पहले भी बाहर के कुछ लड़के मैदान में खलते रहते थे.
जिनसे कभी कोई समस्या नहीं हुई. हालांकि यह मैदान केवल विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए है. सोमवार की सुबह हम सभी यूपीएल का अभ्यास कर रहे थे. उसी समय मैदान को लेकर बहिरागतों के साथ बहस हो गयी. बहिरागतों ने छात्रों को थप्पड़ जड़ दिया और फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










