भगवामय हुआ सिलीगुड़ी, चहुंओर जय श्रीराम का उद्घोष
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Mar 2018 8:55 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : हर घर भगवा छायेगा राम राज फिर आयेगा, एक ही नारा, एक ही नाम जय श्रीराम, जय श्रीराम… के नारों से जहां पूरा सिलीगुड़ी शहर गूंजता रहा, वहीं भगवा ध्वजों से पूरा शहर भगवामय हो गया. मौका था रविवार को रामनवमी पर श्रीरामनवमी महोत्सव समिति सिलीगुड़ी के बैनर तले आयोजित विराट व भव्य […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : हर घर भगवा छायेगा राम राज फिर आयेगा, एक ही नारा, एक ही नाम जय श्रीराम, जय श्रीराम… के नारों से जहां पूरा सिलीगुड़ी शहर गूंजता रहा, वहीं भगवा ध्वजों से पूरा शहर भगवामय हो गया. मौका था रविवार को रामनवमी पर श्रीरामनवमी महोत्सव समिति सिलीगुड़ी के बैनर तले आयोजित विराट व भव्य शोभायात्रा का. शोभायात्रा दोपहर एक बजे चंपासारी अंचल के ढकनीकाटा मैदान से शुरू हुआ
.
इससे पहले आठ फुट लंबी श्रीराम की प्रतिमा की पूरे विधान से पूजा-अर्चना हुई और शंखनाद के साथ शोभायात्रा हजारों राम भक्तों को लेकर सिलीगुड़ी शहर की ओर कूच की. शोभायात्रा जैसे-जैसे अपने तय रूट की ओर बढ़ती गयी वैसे-वैसे विभिन्न इलाकों से रामभक्त जुड़ते गये. यह शोभायात्रा चंपासारी मोड़, प्रधाननगर, गुरुंगबस्ती, हिलकार्ट रोड, एयरव्यू मोड़, सेवक रोड, पानीटंकी मोड़, विधान रोड, सेवक मोड़ व वापस एयरव्यू मोड़ होते हुए हावड़ा पेट्रोल पंप के सामने रेलवे मैदान में पहुंचकर धर्मसभा में तब्दील हो गयी.
यहां विभिन्न मतों के धर्मगुरुओं ने विश्व शांति, देश के नवनिर्माण व तरक्की और सामाजिक सौहार्द की कामना की. साथ ही सभी ने महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी ग्रहण की. शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रथनुमा ट्रक पर सवार श्रीराम की प्रतिमा थी. इसके अलावा अन्य अलौकिक रथ, श्रीराम दरबार व अन्य झांकियां भी शोभायात्रा में शामिल किये गये थे. शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों के बीच शहर के कई जगहों पर स्वंयसेवी संस्था व सामाजिक संस्थाओं द्वारा शरबत, ठंडा पानी, चॉकलेट, बिस्किट आदि का वितरण किया गया.
पुलिस की थी कड़ी सुरक्षा
शहर में दो अलग-अलग शोभायात्रा और पूरे शहर की शांति व सुरक्षा के मद्देनजर सिलीगुड़ी कमिश्नरेट की पुलिस ने पूरे सिलीगुड़ी को ही किले में तब्दील कर दिया था. शोभायात्रा के शुरुआती स्थल व समापन स्थल के अलावा हर प्रमुख चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल मुस्तैद किया गया था. इसके अलावा कई जगहों पर पुलिस ने वज्र नामक पानी की बाछौर करनेवाले वाहन भी सुबह से ही तैनात कर रखे थे. पुलिस ने खासतौर पर वीनस मोड़ में अधिक पहरा दे रखा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










