प्रश्नपत्र समय से पौने दो घंटे पहले खोल दिया

नियमानुसार आधे घंटे से पहले नहीं खोला जा सकता अंतिम दिन एडिशनल वेन्यू सुपरवाइजर हटाये गये मयनागुड़ी : निर्धारित समय से पहले प्रश्नपत्र खोलने के कारण मयनागुड़ी सुभाष नगर हाइस्कूल के प्रधान शिक्षक हरिदयाल राय विवादों में घिर गये है. मामले को लेकर माध्यमिक परीक्षा के अंतिम दिन इस स्कूल के एडिशनल वेन्यू सुपरवाइजर मंटू […]
नियमानुसार आधे घंटे से पहले नहीं खोला जा सकता
अंतिम दिन एडिशनल वेन्यू सुपरवाइजर हटाये गये
मयनागुड़ी : निर्धारित समय से पहले प्रश्नपत्र खोलने के कारण मयनागुड़ी सुभाष नगर हाइस्कूल के प्रधान शिक्षक हरिदयाल राय विवादों में घिर गये है.
मामले को लेकर माध्यमिक परीक्षा के अंतिम दिन इस स्कूल के एडिशनल वेन्यू सुपरवाइजर मंटू राय को उनके पदभार से हटा दिया गया. हालांकि प्रधान शिक्षक को अबतक हटाया नहीं गया है. वहीं प्रधान शिक्षक हरिदयाल राय ने अपने विरुद्ध लगे आरोपों को अस्वीकार करते हुए कहा कि सिर्फ स्कूल के काम की सुविधा के लिए उन्होंने प्रश्नपत्र खोला था.
दूसरी ओर सेक्टर ऑफिसर विश्वनाथ भौमिक ने बताया कि बोर्ड के चेयरमैन कल्याणमय गांगुली ने माध्यमिक परीक्षा शुरू होने से पहले ही बैठक कर लिखित निर्देश दिया था. उस निर्देश के 11 नंबर कॉलम के चार नंबर पैरा में साफ लिखा है कि परीक्षा शुरू होने से सिर्फ 30 मिनट पहले प्रश्नपत्र खोले जा सकते हैं.
लेकिन प्रधान शिक्षक ने समय से काफी पहले ही प्रश्नपत्र खोले हैं. इस कारण उनके विरुद्ध शिक्षा विभाग से शिकायत की गयी है. इधर, अभिभावकों का कहना है कि उस स्कूल में कोई परीक्षार्थी प्रधान शिक्षक का रिश्तेदार भी है. आरोप है कि वह परीक्षा में अपने रिश्तेदार की मदद करते पाये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










