चार नये कॉलेज खुलेंगे : गौतम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Mar 2018 8:48 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी महकमा क्षेत्र में खुलेंगे ये कॉलेज अगले शिक्षा सत्र से शुरू होगी पढ़ाई सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी महकमा परिषद इलाके में आने वाले दिनों में चार नये कॉलेज खोले जायेंगे. राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है. महकमा परिषद इलाके के सभी चारों ब्लॉकों में चार नये कॉलेज खोलने का निर्देश मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी महकमा क्षेत्र में खुलेंगे ये कॉलेज
अगले शिक्षा सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी महकमा परिषद इलाके में आने वाले दिनों में चार नये कॉलेज खोले जायेंगे. राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है. महकमा परिषद इलाके के सभी चारों ब्लॉकों में चार नये कॉलेज खोलने का निर्देश मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया है.
यह जानकारी राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने दी है. उन्होंने बताया है कि राज्य में सत्ता में आने के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काफी काम कर रही है. शिक्षा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बदलाव हुआ है. इसी क्रम में महकमा परिषद इलाके में चार नये कॉलेज खोले जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के शिक्षा विभाग को इसके लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है.
श्री देव ने कहा कि मुख्यमंत्री का निर्देश मिलते ही राज्य शिक्षा विभाग की सक्रियता काफी बढ़ गई है. इन कॉलेजों में अगले शिक्षा सत्र से पढ़ाई शुरू हो जायेगी. श्री देव ने आगे कहा कि आजादी के बाद से कभी भी शिक्षा के क्षेत्र में राज्य में इतना अधिक काम नहीं हुआ था. तृणमूल सरकार इस शिक्षा के क्षेत्र में रोज कोई न कोई कदम उठा रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कन्याश्री परियोजना की शुरूआत की है. इससे भी शिक्षा को बढ़ावा मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










