चैती दुर्गापूजा के पहले दिन कलश यात्रा

Published at :19 Mar 2018 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
चैती दुर्गापूजा के पहले दिन कलश यात्रा

बुन नदी से जल उठा कर पूजास्थल लाया गया खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी चैती दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा खोरीबारी में बड़े धूमधाम से चैती दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. पूजा के पहले दिन लड़कियों एवं महिलाओं द्वारा कलश में जल भरकर पूजा स्थल पर लाया गया. पूजा कमेटी के अध्यक्ष गोपाल जायसवाल […]

विज्ञापन
बुन नदी से जल उठा कर पूजास्थल लाया गया
खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी चैती दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा खोरीबारी में बड़े धूमधाम से चैती दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. पूजा के पहले दिन लड़कियों एवं महिलाओं द्वारा कलश में जल भरकर पूजा स्थल पर लाया गया.
पूजा कमेटी के अध्यक्ष गोपाल जायसवाल ने कहा कि आज चैती दुर्गा पूजा के प्रथम दिन बालिकाओं और महिलाओं द्वारा सर पर कलश लेकर खोरीबाड़ी बाजार होते भालूगाड़ा के समीप स्थित बुन नदी से जल उठा कर पुनः पूजास्थल पर लाया गया. पूजा कमेटी के अवधेश जायसवाल और विवेक जायसवाल ने कहा कि चैती दुर्गा पूजा पूरी निष्ठा के साथ की जाती है. पूजा के आयोजन में अशोक जायसवाल और राजा जायसवाल की भूमिका महत्वपूर्ण है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola