गौड़ एक्सप्रेस में महिला यात्री का लाखों का सामान चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Mar 2018 9:15 AM (IST)
विज्ञापन

मदद के लिए समय पर नहीं मिले अटेंडेंट या रेल पुलिसकर्मी मालदा डिवीजन के रेलवे प्रबंधन ने मामले पर चुप्पी साधी मालदा. गौड़ एक्सप्रेस के एसी डिब्बे में एक महिला यात्री का लाखों का सामान चोरी हो गया. नकद 30 हजार रुपये, कई भरी सोने के जेवर, मोबाइल आदि इसमें शामिल है. महिला यात्री पांचाली […]
विज्ञापन
मदद के लिए समय पर नहीं मिले अटेंडेंट या रेल पुलिसकर्मी
मालदा डिवीजन के रेलवे प्रबंधन ने मामले पर चुप्पी साधी
मालदा. गौड़ एक्सप्रेस के एसी डिब्बे में एक महिला यात्री का लाखों का सामान चोरी हो गया. नकद 30 हजार रुपये, कई भरी सोने के जेवर, मोबाइल आदि इसमें शामिल है. महिला यात्री पांचाली बोस ने रेलवे पुलिस के पास मामले की शिकायत दर्ज करायी है. मालदा टाउन स्टेशन जीआरपी मामले की छानबीन कर रही है.
जानकारी मिली है कि मालदा शहर के रथबाड़ी इलाके के निवासी पार्थ बोस होटल व्यवसायी हैं.उनकी पत्नी पांचाली बोस एवं नाबालिग बेटी अनुष्का बोस कुछ दिनों पहले कोलकाता में अपने एक रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने गयी थीं. गुरुवार रात वे दोनों सियालदह से गौड़ एक्सप्रेस की एसी बोगी में सवार होकर मालदा लौट रही थी. शुक्रवार तड़के फरक्का स्टेशन पार होने के बाद पांचाली बोस ने देखा कि उनका एक बैग चोरी हो चुका है.
उन्होंने कहा कि एसी बोगी तक में यात्रियों की कोई सुरक्षा नहीं है. घटना का पता लगने पर बोगी में न तो अटेंडेंट था, न ही रेलवे पुलिस. आतंकित अवस्था में वे लोग मालदा पहुंचे. इसके बाद जीआरपी के पास लिखित शिकायत दर्ज करवायी. मालदा डिवीजन के रेलवे प्रबंधन ने मामले पर चुप्पी साध रखी है. मालदा टाउन स्टेशन जीआरपी मामले की छानबीन कर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










