बेटे ने माता-पिता को मारपीट कर बेघर किया

Published at :17 Mar 2018 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
बेटे ने माता-पिता को मारपीट कर बेघर किया

रायगंज शहर के सुभाषगंज में घटी घटना पीड़ित दंपती इंसाफ के लिए पहुंचा थाने रायगंज : घर की जमीन अपने नाम करवाने के लिए बेटे-बहू ने माता-पिता को मार-पीटकर घर से निकाल दिया. गुरुवार रात को दंपती ने सारी रात खुले आकाश के नीचे गुजारी. पता चलने पर पड़ोसियों ने दंपती को खाने को दिया. […]

विज्ञापन
रायगंज शहर के सुभाषगंज में घटी घटना
पीड़ित दंपती इंसाफ के लिए पहुंचा थाने
रायगंज : घर की जमीन अपने नाम करवाने के लिए बेटे-बहू ने माता-पिता को मार-पीटकर घर से निकाल दिया. गुरुवार रात को दंपती ने सारी रात खुले आकाश के नीचे गुजारी. पता चलने पर पड़ोसियों ने दंपती को खाने को दिया.
अगली सुबह पीड़ित दंपती ने रायगंज थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.जानकारी के अनुसार, सुभाषगंज के अपने मकान में बुजुर्ग दंपती निमाई घोष और उनकी पत्नी सरस्वती घोष रहते थे.
आरोप है कि एक ही मकान में रहते हुए भी छोटा बेटा मानिक घोष माता-पिता के प्रति बुनियादी दायित्व का निर्वाह नहीं करता था. कमाऊ बेटे के रहते हुए पिता को अपनी जीविका के लिए काम करना पड़ता था. दरअसल, बेटे की नजर जमीन व मकान पर थी जिसे वह अपने नाम करवाना चाहता था. इसी के लिये बेटे-बहू माता-पिता पर अत्याचार करते थे.
इसे लेकर पंचायत की ओर से सालिसी भी की गयी थी, जिसमें बेटे-बहू को चेतावनी तक दी गयी. लेकिन उनका रवैया नहीं बदला.वहीं, आरोपी पुत्र मानिक घोष ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है. उनका कहना है कि स्थानीय लोगों के उकसावे पर ही उनके माता-पिता ने घर छोड़ा है. उन पर किसी तरह का अत्याचार नहीं किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola