सुबह करंट लगने से मौत, दोपहर में घर जला

Published at :17 Mar 2018 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
सुबह करंट लगने से मौत, दोपहर में घर जला

कूचबिहार. शुक्रवार सुबह बिजली का करंट लगने से कूचबिहार की चिलकिरहाट ग्राम पंचायत के एकमुखा उत्तर गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. दोपहर में उसके घर समेत आसपास के और चार घर अगलगी में जलकर राख हो गये. घटना की सूचना पाकर कूचबिहार एक दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची व आग बुझाया. […]

विज्ञापन
कूचबिहार. शुक्रवार सुबह बिजली का करंट लगने से कूचबिहार की चिलकिरहाट ग्राम पंचायत के एकमुखा उत्तर गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. दोपहर में उसके घर समेत आसपास के और चार घर अगलगी में जलकर राख हो गये.
घटना की सूचना पाकर कूचबिहार एक दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची व आग बुझाया. पुलिस सूत्रों से पता चला है कि बिजली का करेंट लगने से मकान मालिक अरुण बर्मन (63) की सुबह ही मौत हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. इधर दिन के दो बजे यह अग्निकांड की घटना घट गयी.
घटना की खबर पाकर कूचबिहार 1 नंबर ग्राम पंचायत समिति के खोकन मिंया मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि एक ही दिन के भीतर परिवार में दो दो हादसों से इलाके में सन्नाटा छा गया है. उन्होंने परिवार के साथ सहानुभूति जताते हुए सहयोग का आश्वासन दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola