जंगल में लगी भयावह आग, ग्रामीणों में दहशत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Mar 2018 9:14 AM (IST)
विज्ञापन

आद्रा : पुरूलिया जिले के काशीपुर थाना अंतर्गत हड़ी कांटा जंगल में बुधवार देर शाम अचानक आग लग जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. खबर मिलते ही काशीपुर वन विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी मौके पर पहुंचे. दमकल केंद्र को सूचित किया गया. खबर मिलते ही दमकल का एक इंजन मौके पर पहुंच. […]
विज्ञापन
आद्रा : पुरूलिया जिले के काशीपुर थाना अंतर्गत हड़ी कांटा जंगल में बुधवार देर शाम अचानक आग लग जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. खबर मिलते ही काशीपुर वन विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी मौके पर पहुंचे.
दमकल केंद्र को सूचित किया गया. खबर मिलते ही दमकल का एक इंजन मौके पर पहुंच. पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.काशीपुर वन विभाग के अधिकारी मनोज मंडल ने बताया बुधवार शाम हम लोगों को खबर मिली हरि काटा जंगल में आग लग गयी है. फौरन जंगल में पहुंच आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे. आग की गति तीव्र होने के कारण वह जंगल में चार किलोमीटर तक फैल चुकी थी. दमकल को जानकारी दी गई.
मौके पर दमकल कर्मी एक इंजन लेकर पहुंचे. कर्मचारियों ने स्थानीय िनवासियों के साथ मिलकर पांच घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया. आग कैसे लगी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है. इससे जानवरों को नुकसान हुआ है. आग लगने के कारण की जांच की जा रही है. आग के कारण आसपास बसे कई गांव के लोग दहशत में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










