जंगली हाथी के हमले में वृद्ध ग्रामीण की हुई मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Mar 2018 9:13 AM (IST)
विज्ञापन

रात में आलू के खेत की कर रहा था रखवाली जंगल से अचानक निकला हाथियों का झुंड, एक ने उसे बनाया निशाना बांकुड़ा : जिले के पात्रसायर थाना अन्तर्गत काठालघाटी में बुधवार रात को हाथी के हमले में बलाई राय(65) की मौत हो गयी. वह काठालाटी का ही बाशिंदा था. घटना से गांव में आतंक […]
विज्ञापन
रात में आलू के खेत की कर रहा था रखवाली
जंगल से अचानक निकला हाथियों का झुंड, एक ने उसे बनाया निशाना
बांकुड़ा : जिले के पात्रसायर थाना अन्तर्गत काठालघाटी में बुधवार रात को हाथी के हमले में बलाई राय(65) की मौत हो गयी. वह काठालाटी का ही बाशिंदा था. घटना से गांव में आतंक है. पुलिस ने बताया िक बलाई रात में आलू के खेत में रखवाली कर रहा था. अचानक जंगल से हाथियों का झुंड निकलकर आया. एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे कर अंत्यपरीक्षण के लिये बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज भेज दिया.
वन विभाग के अधिकारियों, कर्मियों ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.घटना के कारण काठालघाटी के लोगों में आतंक व्याप्त है. उल्लेखनीय है िक इससे पहले सोमवार की रात को बेलियातोड़ थाना इलाके के व़ंदावनपुर रेंज इलाके में हाथी के हमले से चारूबाउरी नामक अधेड़ की मौत हो गई थी. बुधवार शाम को सोनामुखी में हाथी के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. हाथियों के लगातार हमले के बावजूद वन विभाग की तरफ़ से कोई कारगर कदम न उठाये जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.
माध्यमिक परीक्षार्थी भी हाथियों के आक्रमण के कारण भयभीत है. उन्हें जंगल के रास्ते से ही परीक्षा केंद्र तक जाना होता है. वन विभाग का कहना है िक हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










