मालदा में शुरू हुआ प्लास्टिक कैरीबैग के खिलाफ अभियान

Published at :15 Mar 2018 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
मालदा में शुरू हुआ प्लास्टिक कैरीबैग के खिलाफ अभियान

मालदा. मालदा शहर को प्लास्टिक कैरीबैग से मुक्त करने का अभियान शुरू हो गया है. बुधवार से जिला प्रशासन व इंगलिश बाजार नगरपालिका की ओर से यह अभियान चलाया गया. बुधवार सुबह जिला अधिकारी कौशिक भट्टाचार्य, पुलिस अधीक्षक अर्णव घोष एवं इंगलिशबाजार नगरपालिका के चेयरमैन तथा विधायक नीहार घोष ने विभिन्न बाजारों का मुआयना किया.इस […]

विज्ञापन
मालदा. मालदा शहर को प्लास्टिक कैरीबैग से मुक्त करने का अभियान शुरू हो गया है. बुधवार से जिला प्रशासन व इंगलिश बाजार नगरपालिका की ओर से यह अभियान चलाया गया. बुधवार सुबह जिला अधिकारी कौशिक भट्टाचार्य, पुलिस अधीक्षक अर्णव घोष एवं इंगलिशबाजार नगरपालिका के चेयरमैन तथा विधायक नीहार
घोष ने विभिन्न बाजारों का मुआयना किया.इस दौरान सबसे खुशी की बात ये रही है कि शहर के किसी भी व्यवसायी को 50 माइक्रोन से नीचे का कैरीबैग इस्तेमाल करते या बिक्री करते नहीं पाया गया. नगरपालिका चेयरमैन ने भी कहा कि एक भी व्यवसायियों को आज 50 माइक्रोन से नीचे का कैरीबैग इस्तेमाल करते नही पाया गया. यह अच्छी बात है. इससे पहले ही बैठक में यह तय किया गया था कि प्लास्टिक कैरिबैग के इस्तेमाल करते पाये जाने पर व्यवसायी से न्यूनतम 45 हजार रुपए जुर्माना लिया जायेगा. उन्होंने आगे कहा कि मालदा को डेंगू व अज्ञात ज्वर से बचाने के लिए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है.
जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नगरपालिका अच्छा काम कर रही है. शहर में कचरा जमा देखते ही सफाई की जाती है. साथ ही प्लास्टिक कैरीबैग का इस्तेमाल भी लगभग बंद हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola