यौन उत्पीड़न मामले में आरापी का परिवार दे रहा है धमकियां
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Mar 2018 12:59 AM (IST)
विज्ञापन

कुमारग्राम : द्वितीय कक्षा की एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार वाले पीड़िता के परिवार को धमकियां दे रहे हैं. आरोप है कि इन धमकियों से डर कर पीड़िता के परिवार वाले गांव छोड़कर अपने एक रिश्तेदार के घर शरण लिये हुए हैं. यह घटना अलीपुर दो […]
विज्ञापन
कुमारग्राम : द्वितीय कक्षा की एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार वाले पीड़िता के परिवार को धमकियां दे रहे हैं. आरोप है कि इन धमकियों से डर कर पीड़िता के परिवार वाले गांव छोड़कर अपने एक रिश्तेदार के घर शरण लिये हुए हैं.
यह घटना अलीपुर दो नंबर ब्लॉक के पारकाटा इलाके की है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में खलबली मची हुई है.
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब एक महीने पहले दूसरी कक्षा की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में 52 वर्षीय एक व्यक्ति अमृत भौमिक की गिरफ्तारी हुई थी. आरोप है कि उसके बाद से ही भौमिक के परिवार वाले पीड़िता के परिवार वालों को मुकदमा वापस लेने के लिए धमकियां दे रहे हैं.
डर के मारे परिवार वालों ने गांव छोड़ दिया है. पीड़िता की मां ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद से ही धमकियां मिल रही थी. इसी कारण से वह लोग उस इलाके से दूसरे स्थान पर चले गये हैं. इस मामले में अलीपुरद्वार के पुलिस अधीक्षक अभारुल रवीन्द्रनाथ ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद ही आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है. परिवार वालों को धमकियां मिलने की जानकारी नहीं है. यदि कोई शिकायत दर्ज होती है, तो पुलिस कार्रवाई करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










