पिता की मार-पिटाई पर घर से भागे बच्चे

Published at :05 Mar 2018 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
पिता की मार-पिटाई पर घर से भागे बच्चे

पुलिस ने बरामद कर परिवार को लौटाया बागडोगरा. होली के दिन पिता ने शराब पीकर दो भाई-बहनों की पिटाई कर दी. इससे गुस्सा होकर और डरकर दोनों घर से भाग निकले. यह घटना बागडोगरा के कमलपुर चाय बागान के बड़ा लाइन में घटी है. पुलिस की मदद से दोनों भाई-बहनों को सिलीगुड़ी चाइल्ड लाइन सर्विस […]

विज्ञापन
पुलिस ने बरामद कर परिवार को लौटाया
बागडोगरा. होली के दिन पिता ने शराब पीकर दो भाई-बहनों की पिटाई कर दी. इससे गुस्सा होकर और डरकर दोनों घर से भाग निकले. यह घटना बागडोगरा के कमलपुर चाय बागान के बड़ा लाइन में घटी है. पुलिस की मदद से दोनों भाई-बहनों को सिलीगुड़ी चाइल्ड लाइन सर्विस के हाथों सौंप दिया गया. इसके बाद दोनों को उनके पिता-माता को सौंपा गया.
कमलपुर चाय बागान के बड़ा लाइन के राजेश उरांव के श्रमिक आवास में शनिवार को होली के अवसर पर खाने-पीने का इंतजाम किया गया. कार्यक्रम के बाद नशे में धुत पिता राजेश उरांव ने बेटी रुहिता (11) एवं बेटा शिवम (3) की पिटाई कर दी. इसपर दोनों भाई-बहन घर से निकलकर शाम को गोसाईंपुर इलाके में चले गये. गोसाईंपुर मछली बाजार के पास दोनों बच्चों को घूमते देख एक व्यक्ति को शक हुआ.
उसने पुलिस को मामले की खबर दी. बागडोगरा पुलिस ने दोनों को बरामद कर चाइल्ड लाइन सर्विस को सौंपा दिया. रविवार को राजेश उरांव के बागडोगरा थाने में आकर अपने बच्चों को लौटाने का अनुरोध करने पर उसे बच्चे सौंप दिये गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola