पक्की सड़क बनाने का काम शुरू नहीं होने से नाराजगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Mar 2018 4:32 AM (IST)
विज्ञापन

मयनागुड़ी : पद्मश्री प्राप्त करीमुल हक के मकान तक सड़क निर्माण के लिए दो महीने पहले शिलान्यास किया गया था, लेकिन अभी तक उसका निर्माण शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है. उल्लेखनीय है कि माल प्रखंड अंतर्गत राजाडांगा ग्राम पंचायत के धलाबाड़ी से करीमुल हक के मकान तक सड़क बनाने की परियोजना मंजूर […]
विज्ञापन
मयनागुड़ी : पद्मश्री प्राप्त करीमुल हक के मकान तक सड़क निर्माण के लिए दो महीने पहले शिलान्यास किया गया था, लेकिन अभी तक उसका निर्माण शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है. उल्लेखनीय है कि माल प्रखंड अंतर्गत राजाडांगा ग्राम पंचायत के धलाबाड़ी से करीमुल हक के मकान तक सड़क बनाने की परियोजना मंजूर हो चुकी है. इस रास्ते से ही होकर दो चाय बागान इलाके के लोग आवागमन करते हैं. स्कूली विद्यार्थियों से लेकर सभी लोग इसी कच्चे रास्ते का उपयोग करते हैं. हालांकि इस रास्ते में मिट्टी धंसने से सड़क पर खतरा आ गया है.
एंबुलेंस दादा के नाम से मशहूर करीमुल हक ने बताया कि सड़क पक्की नहीं होने से यहां से मरीजों को अस्पताल तक ले जाने में काफी कठिनाई होती है. मरीजों को नि:शुल्क रूप से अस्पताल पहुंचाने की नि:स्वार्थ सेवा के लिए करीमुल को पद्मश्री सम्मान दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










