टैंकर-ट्रक में टक्कर, दो घायल

दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी जाम जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी के असम मोड़ इलाके में 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक गैस टैंकर के साथ सब्जी लदे ट्रक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने घायलों को बरामद कर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया. […]
दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी जाम
जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी के असम मोड़ इलाके में 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक गैस टैंकर के साथ सब्जी लदे ट्रक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने घायलों को बरामद कर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया. मामले की छानबीन जारी है. रविवार सुबह करीब सात बजे यह हादसा हुआ. सिलीगुड़ी गामी सब्जी लदा ट्रक असमगामी गैस टैंकर से टकरा गया.
टक्कर की तेज आवाज से आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. घटना की सूचना दमकल व थाने को दी गयी. जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना पुलिस व दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. सब्जी लदे ट्रक में खलासी फंस गया था. गाड़ी को काटकर उसे वहां से निकाला गया और जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जानकारी मिली है कि खलासी की स्थिति चिंताजनक है.
इस दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी जाम लग गया. पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को हटाकर रास्ते पर यातायात को सामान्य कराया. जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना आइसी विश्वाश्रय सरकार ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. दुर्घटना कैसी घटी, इसकी छानबीन चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










