दिनहाटा में राष्ट्रीय एकता उत्सव को लेकर नागरिक सम्मेलन

Published at :04 Mar 2018 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
दिनहाटा में राष्ट्रीय एकता उत्सव को लेकर नागरिक सम्मेलन

बांग्ला नववर्ष के पहले दिन से उत्सव के आयोजन को लेकर कमेटी गठित दिनहाटा : आसन्न पंचायत चुनाव के मद्देनजर तृणमूल नेता एवं विधायक उदयन गुहा ने राष्ट्रीय एकता उत्सव फिर से मनाये जाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. इसी को ध्यान में रखते हुए दिनहाटा में आगामी बांग्ल नववर्ष के प्रथम दिन […]

विज्ञापन

बांग्ला नववर्ष के पहले दिन से उत्सव के आयोजन को लेकर कमेटी गठित

दिनहाटा : आसन्न पंचायत चुनाव के मद्देनजर तृणमूल नेता एवं विधायक उदयन गुहा ने राष्ट्रीय एकता उत्सव फिर से मनाये जाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. इसी को ध्यान में रखते हुए दिनहाटा में आगामी बांग्ल नववर्ष के प्रथम दिन से ही राष्ट्रीय एकता उत्सव का आयोजन किया जायेगा.
उल्लेखनीय है कि दिवंगत फारवार्ड ब्लॉक के नेता व पूर्व मंत्री कमल कांति गुहा ने 1985 से राष्ट्रीय एकता उत्सव की बुनियाद रखी थी. लगातार 16 साल तक चलने के बाद यह उत्सव बंद हो गया था. लेकिन इस बार के पंचायत चुनाव के मद्देनजर इसे फिर से चालू किया जा रहा है.
गुरूवार की शाम को विधायक उदयन गुहा की पहल पर दिनहाटा के नृपेन्द्र नारायण स्मृति पाठागार में नागरिक कान्वेंशन आयोजित किया गया.
इस कान्वेंशन में शंकर दत्त को सभापति और उदयन गुहा को सचिव चुनकर विभिन्न उपसमितियां गठित की गई. कान्वेंशन में उपस्थित रहे विधायक उदयन गुहा के अलावा दिनहाटा महकमा अस्पताल के अधीक्षक डॉ. रंजीत मंडल, दिनहाटा नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन सव्यसाची मित्र, पार्षद असीम नंदी, डॉ. विद्युत कमल साहा, डॉ. उज्जवल आचार्य, वरिष्ठ नागरिक पल्लव चौधरी और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक श्यामल धर. कान्वेंशन में उत्सव के आयोजन के लिए विधायक उदयन गुहा ने स्वास्थ्य मेला कमेटी के कोष में दो लाख रुपये देने की घोषणा की.
विधायक उदयन गुहा ने कहा कि हाल के दिनों में देश के विभिन्न राज्यों में साम्प्रदायिक हिंसा की घटनाएं घट रही हैं. आम जनता में राष्ट्रीय एकता की भावना लाने के लिए इस उत्सव का आयोजन किया जाता रहा है. आज भी इसी उद्देश्य के साथ उत्सव का आयोजन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola