सौतेली मां ने बेटी पर किया जानलेवा हमला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Feb 2018 4:52 AM (IST)
विज्ञापन

11 साल की बच्ची मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती पड़ोसियों ने मां-बाप को किया पुलिस के हवाले मालदा : 11 साल की बच्ची की धारदार हथियार से हत्या करने की कोशिश का आरोप उसकी सौतेली मां पर लगा है. शनिवार रात यह सनसनीखेज घटना इंगलिशबाजार थाने के लक्ष्मीपुर गांव में घटी. गंभीर रूप से घायल […]
विज्ञापन
11 साल की बच्ची मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती
पड़ोसियों ने मां-बाप को किया पुलिस के हवाले
मालदा : 11 साल की बच्ची की धारदार हथियार से हत्या करने की कोशिश का आरोप उसकी सौतेली मां पर लगा है. शनिवार रात यह सनसनीखेज घटना इंगलिशबाजार थाने के लक्ष्मीपुर गांव में घटी. गंभीर रूप से घायल बच्ची को उसके पड़ोसियों ने बचाकर मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. ग्रामीणों ने बच्ची की सौतेली मां और पिता की पिटायी कर उन्हें पुलिस के हाथों सौंप दिया. दोनों के खिलाफ ग्रामीणों ने सामूहिक हस्ताक्षर कर लिखित शिकायत थाने में दी है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमले की शिकार बच्चे का नाम तमन्ना खातून है. उसे घायल करने का आरोप सौतेली मां कोहिनूर बीबी और पिता लालू शेख पर लगा है. पुलिस और ग्रामीणों ने बताया कि तमन्ना की मां हामिदा बीबी की सात साल पहले हृदय रोग से मौत हो गई थी.
इसके बाद तमन्ना के पिता लालू शेख ने पास के एक गांव की महिला कोहिनूर बीबी से शादी की. आरोप है कि सौतेली मां तमन्ना को पढ़ने-लिखने की जगह उससे बकरी चरवाती थी. लालू शेख भी अपनी पत्नी का समर्थन करता था. रोज की तरह शनिवार दोपहर बाद तमन्ना घर की 10 बकरियों को लेकर चराने गई थी. इसी दौरान एक बकरी को सियार उठा ले गया. तमन्ना जब घर लौटी, तो सारा मामला जानकर उसकी सौतेली मां आगबबूला हो उठी. उसने एक छुरी से बच्ची पर वार कर दिया. बच्ची की चीत्कार सुनकर पड़ोसी ग्रामीण पहुंचे और उसे बचाया. फिलहाल उसका मालदा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है.
एक स्थानीय महिला मरियम बीबी ने बताया कि तमन्ना हमारे पड़ोस में रहती है. उसकी सौतेली मां उस पर खूब अत्याचार करती है. सियार के बकरी उठा ले जाने पर कोई अपने बच्चे पर ऐसा अत्याचार करेगा, यह हमलोग सोच भी नहीं सकते. ग्रामीणों ने ही सौतेली मां और पिता को पुलिस के हाथों सौंपा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










