चाय श्रमिकों के लिए न्यूनतम 500 रुपये मजदूरीकी मांग

दार्जिलिंग : न्यूनतम मजदूरी को लेकर हुई बैठक में क्रामाकपा के नेतृत्व वाले श्रमिक संगठन दार्जिलिंग तराई डुवार्स चिया कमान मजदूर यूनियन ने चाय श्रमिकों की दैनिक न्यूनतम मजदूरी 500 रुपए की मांग करने का फैसला लिया है. मंगलवार को यह जानकारी यूनियन के केन्द्रीय सहसचिव सुनील राई ने दी. स्थानीय क्रामाकपा के केन्द्रीय कार्यालय […]
दार्जिलिंग : न्यूनतम मजदूरी को लेकर हुई बैठक में क्रामाकपा के नेतृत्व वाले श्रमिक संगठन दार्जिलिंग तराई डुवार्स चिया कमान मजदूर यूनियन ने चाय श्रमिकों की दैनिक न्यूनतम मजदूरी 500 रुपए की मांग करने का फैसला लिया है. मंगलवार को यह जानकारी यूनियन के केन्द्रीय सहसचिव सुनील राई ने दी. स्थानीय क्रामाकपा के केन्द्रीय कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए सहसचिव राई ने कहा कि 22 फरवरी को मिनिमम वेजेस को लेकर सिलीगुड़ी के उत्तरकन्या में त्रिपक्षीय बैठक बुलायी गयी है. आयोजित बैठक में यूनियन के पक्ष से महासचिव केवी सुब्बा, भूपेन्द्र छेत्री, प्रणय शेर्पा और सन्त कुमार राई प्रतिनिधित्व करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










