डॉक्टरों से मारपीट मामले की निष्पक्ष जांच हो : विनय

दार्जिलिंग : मरीज के इलाज में लापरवाही और उसकी प्रतिक्रिया में डाक्टरों के साथ मारपीट के मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की मांग जीटीए के कार्यवाहक चेयरमैन विनय तमांग ने की है. चेयरमैन ने बताया कि मारपीट में जख्मी डाक्टरों में से एक को उपचार के लिये सिलीगुड़ी रेफर किया […]
दार्जिलिंग : मरीज के इलाज में लापरवाही और उसकी प्रतिक्रिया में डाक्टरों के साथ मारपीट के मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की मांग जीटीए के कार्यवाहक चेयरमैन विनय तमांग ने की है. चेयरमैन ने बताया कि मारपीट में जख्मी डाक्टरों में से एक को उपचार के लिये सिलीगुड़ी रेफर किया गया है. उल्लेखनीय है कि गत 17 फरवरी की शाम ब्लूम फील्ड निवासी महेश थुलुंग राई के पुत्र स्वरूप थुलुंग राई दुर्घटना में गम्भीर रुप से घायल हुए थे.
उन्हें उपचार के लिये दार्जिलिंग जिला अस्पताल लाया गया था. उस दौरान आपातकालीन विभाग के दायित्व में थे डॉ. दीपक अग्रवाल. उन्होंने घायल स्वरूप की अवस्था को देखकर सर्जन अभिषेक राय बर्मन को बुलवाया था जिसकी सूचना नर्स ने डॉ. बर्मन को दी थी. डॉ. बर्मन कुछ ही देर में अस्पताल पहुंचे और घायल स्वरूप की जांच करने लगे.
चिकित्सकों के अनुसार स्वरुप के सिर पर गहरा जख्म होने के चलते इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद ही मृत स्वरुप थुलंग राई के परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा शुरु कर दिया. आरोप है कि उसी हंगामे के दौरान डॉ. दीपक अग्रवाल और डॉ. अभिषेक राय बर्मन के साथ मारपीट की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










