आरोपी को खोज निकालने के लिए पुलिस पर बढ़ा दबाव

Published at :19 Feb 2018 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
आरोपी को खोज निकालने के लिए पुलिस पर बढ़ा दबाव

खत में दिया गया बैंक खाता किसी और के नाम पर सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी के पूर्व विधायक व तृणमूल के वरिष्ठ नेता डॉ रूद्रनाथ भट्टाचार्य व सिलीगुड़ी भाजपा अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देनेवाला आरोपी पुलिस से एक कदम आगे चल रहा है. घटना के 24 घंटे बाद भी भी पुलिस आरोपी से […]

विज्ञापन
खत में दिया गया बैंक खाता किसी और के नाम पर
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी के पूर्व विधायक व तृणमूल के वरिष्ठ नेता डॉ रूद्रनाथ भट्टाचार्य व सिलीगुड़ी भाजपा अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देनेवाला आरोपी पुलिस से एक कदम आगे चल रहा है.
घटना के 24 घंटे बाद भी भी पुलिस आरोपी से कोसों दूर है. पुलिस के हाथ बस एक बैंक अकाउंट नंबर है, लेकिन अब तक उससे भी अब तक कुछ खास पुलिस के हाथ नहीं लगा है. दूसरी तरफ इस घटना से सिलीगुड़ी का राजनैतिक माहौल भी गरम है.
यहां बता दें कि शनिवार की दोपहर सिलीगुड़ी के पूर्व तृणमूल विधायक व वर्तमान में सिलीगुड़ी जिला अस्पताल और उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज के रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन डॉ रूद्रनाथ भट्टाचार्य तथा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल को जान से मारने की धमकी भरा एक खत डाकघर के मार्फत भेजा गया था. धमकी भरे इस खत में दो दिन के अंदर पांच-पांच लाख रुपए बैंक अकाउंट में जमा कराने को कहा गया है. अन्यथा उन दोनों को या उनके परिवार सदस्यों का अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी गयी थी.
खत भेजने वाले ने लिफाफे पर अपना नाम राकेश कुमार व पता प्रधान नगर बताया है. इस घटना के बाद से सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. लेकिन धमकी के दो में से एक दिन बीतने के बाद भी पुलिस आरोपी से कोसो दूर है. पुलिस अब तक खत भेजनेवाले का पता नहीं लगा पायी है. जबकि धमकी भरे खत के अनुसार डॉ रूद्रनाथ भट्टाचार्य व प्रवीण अग्रवाल की हर हरकत पर नजर रखी जा रही है.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धमकी भरे खत में दो बैंक एकाउंट नंबर दिया गया है. पहला आइसीआइसीआइ बैंक का, जबकि दूसरा एसबीआइ का है. खत में ये दोनों एकाउंट सुरेंद्र कुमार का बताया गया है. पुलिस ने इन दोनों बैंक एकाउंट को खंगाला है.
दोनों बैंक में यह एकाउंट नंबर तो है, लेकिन किसी और के नाम पर है. पुलिस टीम एकाउंट धारक से भी पूछताछ कर रही है. लेकिन अब तक कुछ खास सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है. वहीं खत भेजनेवाले राकेश कुमार का भी अब तक कोई पता नहीं चला है. सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि बैंक एकाउंट खंगाला गया है. पुलिस प्राथमिकता के साथ मामले की जांच कर रही है.
दूसरी तरफ इस घटना से राजनीतिक हलको में भी चर्चा जोरो पर हैं. सिलीगुड़ी में तृणमूल, भाजपा, माकपा व कांग्रेस चार प्रमुख राजनीतिक पार्टियां हैं. जिनमे से तृणमूल के वरिष्ठ नेता डॉ रूद्रनाथ भट्टाचार्य व सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल को धमकी भरा खत भेजा गया है. इस घटना पर दार्जिलिंग जिला तृणमूल अध्यक्ष व राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव व भाजपा ने भी पुलिस के जांच की मांग की है.
वहीं माकपा के वरिष्ठ नेता व सिलीगुड़ी के विधायक सह मेयर अशोक भट्टाचार्य व दार्जिलिंग जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी के विधायक शंकर मालाकार ने भी इस घटना पर चिंता जाहिर करते हुए पुलिस से आरोपियों को ढूंढ़ निकालने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola