कोलकाता लौटे एनएफ रेलवे के जीएम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Feb 2018 5:02 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कार्यकारी जेनरल मैनेजर सह मेट्रो रेलवे के डिवीजन जेनरल मैनेजर अजय विजयवर्गीय दो दिवसीय उत्तर बंगाल दौरे के बाद रविवार शाम को न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) से कोलकाता लौट गये. अपने दो दिनों के दौरे के पहले दिन शनिवार को श्री विजयवर्गीय ने एनजेपी जंक्शन का मुआयना किया. रेलवे स्टेशन […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कार्यकारी जेनरल मैनेजर सह मेट्रो रेलवे के डिवीजन जेनरल मैनेजर अजय विजयवर्गीय दो दिवसीय उत्तर बंगाल दौरे के बाद रविवार शाम को न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) से कोलकाता लौट गये. अपने दो दिनों के दौरे के पहले दिन शनिवार को श्री विजयवर्गीय ने एनजेपी जंक्शन का मुआयना किया. रेलवे स्टेशन पर उन्होंने यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया. इसके बाद वह यहां से सुकना स्टेशन व कर्सियांग स्टेशन का जायजा लिया. कर्सियांग से वह कल ही सीधे दार्जिलिंग रवाना हो गये. दार्जिलिंग में रविवार को उन्होंने दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे द्वारा संचालित विश्व धरोहर टॉय ट्रेन का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










