40 दिनों बाद साइली चाय बागान फिर से खुला

मालबाजार : 40 दिनों तक काम बंद रहने के बाद रविवार को माल ब्लॉक का साइली चाय बागान फिर से खुल गया. जिससे इस चाय बागान के 1500 श्रमिकों के परिवारों में खुशी का महौल है. उल्लेखनीय है कि इस चाय बागान में कार्यसंस्कृति बिगड़ने के आरोप में श्रमिकों से साथ प्रबंधन का विवाद छिड़ […]
मालबाजार : 40 दिनों तक काम बंद रहने के बाद रविवार को माल ब्लॉक का साइली चाय बागान फिर से खुल गया. जिससे इस चाय बागान के 1500 श्रमिकों के परिवारों में खुशी का महौल है.
उल्लेखनीय है कि इस चाय बागान में कार्यसंस्कृति बिगड़ने के आरोप में श्रमिकों से साथ प्रबंधन का विवाद छिड़ गया था. इसके बाद गत 8 जनवरी को बागान बंद कर दिया गया था. प्रशासन की ओर से बुलायी गयी बैठक कई बार रद्द हो गयी. आखिरकार 14 जनवरी को सिलीगुड़ी के जेएलसी कार्यालय में हुई त्रिपक्षीय बैठक में बागान को फिर खोले जाने पर सहमति बनी. उस फैसले के अनुसार रविवार को बागान खोल दिया गया. हालांकि रविवार होने के कारण कोई खास कामकाज नहीं हो पाया. लेकिन फैक्टरी की साफ-सफाई करवायी गयी.
चाय बागान मैनेजर सहित कर्मचारी बागान पहुंचे थे. सोमवार से पूरी तेजी से काम शुरू हो जाने की जानकारी बागान मैनेजमेंट की ओर से दी गयी है. बागान के तृणमूल श्रमिक नेता हबीब खान ने बताया कि चाय बागान खुलने से सभी काफी खुश हैं. माल बीडीओ भूषण शेर्पा ने बताया कि त्रिपक्षीय बैठक के माध्यम से बागान को खोला गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










