भाजपा के जिला अध्यक्ष को भी मिली धमकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Feb 2018 4:57 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी के पूर्व विधायक व तृणमूल के वरिष्ठ नेता डॉ. रूद्रनाथ भट्टाचार्य के साथ ही सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल को भी जान से मारने की धमकी दी गयी है. इस घटना से पूरे शहर का माहौल थर्रा गया है. तृणमूल के बाद भाजपा खेमे में भी हलचल तेज हो गयी […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी के पूर्व विधायक व तृणमूल के वरिष्ठ नेता डॉ. रूद्रनाथ भट्टाचार्य के साथ ही सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल को भी जान से मारने की धमकी दी गयी है. इस घटना से पूरे शहर का माहौल थर्रा गया है. तृणमूल के बाद भाजपा खेमे में भी हलचल तेज हो गयी है. भाजपा अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने सिलीगुड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस मामले की जांच में जुटी है. दोनों को एक ही व्यक्ति ने यह धमकी भरा खत भेजा है.
सांगठनिक कामकाज के बाद जब प्रवीण अग्रवाल अपने घर पहुंचे तो खत देखकर दंग रह गये. भाजपा अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल को मिले खत के लिफाफे पर भी उनके पिता सहित उनके आवास का पूरा पता लिखा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










