परिजनों ने लगाया चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप

Published at :18 Feb 2018 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप

शिशु की मौत के बाद नर्सिंग होम में तोड़फोड़ अस्पताल के कर्मचारियों के साथ की हाथापाई पहले ऑपरेशन में नहीं ठीक हुई पैर की हड्डी दोबारा ऑपरेशन करने के बाद होश में नहीं आया शिशु रायगंज : इलाज के बाद बच्चे की मौत हो जाने के बाद आक्रोशित परिजनों ने गैरसरकारी अस्पताल में जमकर हंगामा […]

विज्ञापन

शिशु की मौत के बाद नर्सिंग होम में तोड़फोड़

अस्पताल के कर्मचारियों के साथ की हाथापाई
पहले ऑपरेशन में नहीं ठीक हुई पैर की हड्डी
दोबारा ऑपरेशन करने के बाद होश में नहीं आया शिशु
रायगंज : इलाज के बाद बच्चे की मौत हो जाने के बाद आक्रोशित परिजनों ने गैरसरकारी अस्पताल में जमकर हंगामा किया. शुक्रवार को इस घटना के बाद रायगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को शांत कराना चाहा, लेकिन जब समझाने से बात नहीं बनी, तो पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया.
आरोप है कि मरीज के परिजनों ने नर्सिंग होम में तोड़-फोड़ भी की. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को दक्षिण दिनाजपुर जिले के हरिरामपुर थाना अंतर्गत सुरहर के निवासी 10 माह के राहुल बर्मन के पैर की हड्डी का इलाज कराने के लिए भर्ती कराया गया था. आरोप है कि राहुल का एक पैर टेढ़ा होने के चलते उसका चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया था. इस रोज बच्चे के माता-पिता शिशु के प्लास्टर को कटवाने पहुंचे थे. शिशु के पैर की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोबारा ऑपरेशन करने का निर्णय लिया. लेकिन इस दूसरे ऑपरेशन के बाद बच्चे को फिर होश नहीं आया. उसकी मौत हो गई.
इस घटना के बाद ही मृत शिशु के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. हंगामे के दौरान नर्सिंग होम के कर्मचारियों के साथ परिजनों की हाथापाई भी हुई. घटना की जानकारी मिलते ही रायगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात को नियंत्रित किया. इस बारे में नर्सिंग होम के प्रबंधन ने मंतव्य करने से इनकार किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola