सिलीगुड़ी : आखिरकार अपने संसदीय क्षेत्र में आये अहलुवालिया

सिलीगुड़ी : बीते वर्ष 104 दिनों तक दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में हुए गोरखालैंड आंदोलन के दौरान मैं गुमशुदा नहीं हुआ, बल्कि सोशल साइट व्हाट्स अप के जरिये पहाड़वासियों के साथ हमेशा जुड़ा रहा. यह सफाई दी है दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद तथा केंद्रीय मंत्री एसएस अहलुवालिया ने. वह पहाड़ पर हुए साढ़े तीन […]
सिलीगुड़ी : बीते वर्ष 104 दिनों तक दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में हुए गोरखालैंड आंदोलन के दौरान मैं गुमशुदा नहीं हुआ, बल्कि सोशल साइट व्हाट्स अप के जरिये पहाड़वासियों के साथ हमेशा जुड़ा रहा. यह सफाई दी है दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद तथा केंद्रीय मंत्री एसएस अहलुवालिया ने. वह पहाड़ पर हुए साढ़े तीन महीने के हिंसक आंदोलन और अब शांति आने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र में आये हैं. वह शुक्रवार को सिलीगुड़ी पहुंचे. सिलीगुड़ी से सटे माटीगाड़ा के खपरैल में अपने बंग्लो में आयोजित प्रेस-वार्ता के दौरान मीडिया के सामने बीते वर्ष पहाड़ हुए हिंसक आंदोलन के लिए ममता सरकार को ही जिम्मेदार ठहराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










