सिलीगुड़ी में आज जमेगा हास्य कवि सम्मेलन का रंग

सिलीगुड़ी : प्रभात खबर की ओर से गुरुवार को सिलीगुड़ी में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. शहर के सेवक रोड स्थित अढ़ाई माइल के होटल सरोवर में इस कवि सम्मेलन का आयोजन हो रहा है. इसका उद्घाटन राज्य के उत्तर बंगाल […]
सिलीगुड़ी : प्रभात खबर की ओर से गुरुवार को सिलीगुड़ी में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. शहर के सेवक रोड स्थित अढ़ाई माइल के होटल सरोवर में इस कवि सम्मेलन का आयोजन हो रहा है. इसका उद्घाटन राज्य के उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष करेंगे.
इस मौके पर सुनिल चौधरी, पुलिस कमिश्नर, सिलीगुड़ी, पंकज कुमार, कमिश्नर, आयकर विभाग, अनप्पा ई, पुलिस अधीक्षक, जीआरपी, सिलीगुड़ी, सुनील यादव, डीसी ट्रैफिक, सिलीगुड़ी पुलिस, जॉर्ज मंजूरन डीआइजी (जी), बीएसएफ उत्तर बंगाल सीमांत, राकेश रंजन सहाय, एयरपोर्ट डायरेक्टर, बागडोगरा, राजीव लोचन, चेयरमैन, सीआइआइ,
उत्तर बंगाल चेप्टर तथा कमल मित्तल, पूर्व चेयरमैन, सीआइआइ ,उत्तर बंगाल चेप्टर भी उपस्थित रहेंगे. इस कवि सम्मेलन का सिलीगुड़ी शहर के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पूरे देश से विशिष्ठ कवियों का यहां जमावड़ा लग रहा है. कवि सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रोताओं के उपस्थित रहने की संभावना है. जो कवि इस हास्य कवि सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं, उनके परिचय इस प्रकार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










