कालिम्पोंग की सरकारी वेबसाइट लोकार्पित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Feb 2018 3:43 AM (IST)
विज्ञापन

धूमधाम से मनायी गयी जिले की पहली वर्षगांठ कालिम्पोंग : पश्चिम बंगाल के 21वें और उत्तर बंगाल के आठवें जिले के रूप में गठित हुए कालिम्पोंग जिला की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी. टाउन हाल में कालिम्पोंग जिला प्रशासन द्वार आयोजित वर्षगांठ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अधिकारी डॉ विश्वनाथ उपस्थित […]
विज्ञापन
धूमधाम से मनायी गयी जिले की पहली वर्षगांठ
कालिम्पोंग : पश्चिम बंगाल के 21वें और उत्तर बंगाल के आठवें जिले के रूप में गठित हुए कालिम्पोंग जिला की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी. टाउन हाल में कालिम्पोंग जिला प्रशासन द्वार आयोजित वर्षगांठ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अधिकारी डॉ विश्वनाथ उपस्थित थे.
इसके अलावा एडीएम हरिशंकर पणिकर, तृणमूल नेता बिन्नी शर्मा, एडीजी नायर आजम खान, इरकॉन रेलवे जीएम टीटी भूटिया, महकमा अधिकारी निर्मल्य घरामी, कालिम्पोंग नगरपालिका अध्यक्ष रवि प्रधान, उपाध्यक्ष भीम अग्रवाल, मोहन बगाल के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी श्याम लामा समेत विभिन्न बोर्डों के चेयरमैन आदि की विशेष उपस्थिति रही. कार्यक्रम में गीत, नृत्य आदि प्रस्तुत किये गये. इस दौरान ‘कालिम्पोंग जिला’ नामक पुस्तक एवं कालिम्पोंग जिला की आधिकारिक वेबसाइट के लोर्कापण भी किया गया.
कार्यक्रम में छात्र युवा उत्सव के राज्य स्तरीय विजेताओं को जिला अधिकारी के हाथों स्मृतिचिह्न, सम्मान पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया. कन्याश्री के लाभार्थियों प्रमाण-पत्र दिया गया. विभिन्न फुटबॉल क्लबों को फुटबॉल प्रदान किये गये. जिला अधिकारी ने जल्द ही कालिम्पोंग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 229 आइसीडीएस सेंटर निर्माण करने की योजना पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि कुपोषण मिटाने और स्वास्थ्य सेवा सुधार पर जिले में विशेष ध्यान दिया जा रहा है. कार्यक्रम में इंडियन आइडल से मशहूर हुए अभिषेक कुमार ने मनमोहक प्रस्तुति दी. देर शाम तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










