बस पलटी, 10 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर

Published at :15 Feb 2018 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
बस पलटी, 10 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर

विभिन्न अस्पतालों में चल रही घायलों की चिकित्सा कूचबिहार : बाइक को बचाने की कोशिश में एनबीएसटीसी के कूचबिहार डिपो की एक बस नियंत्रण खोकर पलट गयी. जिसमें लगभग दस यात्रियों को चोटें आयी है. जबकी तीन की हालत गंभीर बतायी गयी है. बुधवार दिन के 2.30 बजे यह घटना दिनहाटा-कूचबिहार राज्य सड़क के भेटागुड़ी […]

विज्ञापन

विभिन्न अस्पतालों में चल रही घायलों की चिकित्सा

कूचबिहार : बाइक को बचाने की कोशिश में एनबीएसटीसी के कूचबिहार डिपो की एक बस नियंत्रण खोकर पलट गयी. जिसमें लगभग दस यात्रियों को चोटें आयी है. जबकी तीन की हालत गंभीर बतायी गयी है. बुधवार दिन के 2.30 बजे यह घटना दिनहाटा-कूचबिहार राज्य सड़क के भेटागुड़ी जोरपुल इलाके में घटी है. घटना से इलाके में अफरातफरी मच गयी.
घटना के बाद तुरंत आसपास के लोग आकर घायलों को दिनहाटा महकमा अस्पताल, देवानहाट ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व कूचबिहार एमजेएन अस्पताल ले गए. घटना की सूचना पाकर दिनहाटा के एसडीपीओ कुंतल बनर्जी, दिनहाटा थाना आईसी जहर ज्योती राय, दिनहाटा महिला थाना ओसी सोनम माहेश्वरी सहित विशाल पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची. बस यात्रियों में स्वप्ना पाल, अंजली सरकार आदि ने बताया कि बस दिनहाटा से कूचबिहार की ओर जा रही थी.
अचानक भेटागुड़ी जोर पुल इलाके में उलट गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मदद मिली. स्थानीय लोगों ने बताया कि घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर है. गाड़ी के चालक व कंडक्टर को पुलिस नहीं पकड़ पाई. हालांकि बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वहां सड़क का काम चल रहा था. जिससे मिट्टी नरम थी. गाड़ी धीरे ही चल रही थी. लेकिन एक बाइक को बचाने की कोशिश में नरम मिट्टी में बस उलट गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola