एमएसके की उपेक्षा को लेकर जीटीए को ज्ञापन

Published at :15 Feb 2018 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
एमएसके की उपेक्षा को लेकर जीटीए को ज्ञापन

समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखने का अनुरोध अपने स्तर से भी वेतन बढ़ाने की मांग दार्जिलिंग : एमएसके केन्द्रीय समिति के सचिव छत्रसिंग निरौला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जीटीए प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन विनय तमांग से भेंट की. जीटीए मुख्यालय लाल कोठी में एमएसके की समस्याओं से जुड़ा ज्ञापन पत्र भी सौंपा […]

विज्ञापन

समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखने का अनुरोध

अपने स्तर से भी वेतन बढ़ाने की मांग

दार्जिलिंग : एमएसके केन्द्रीय समिति के सचिव छत्रसिंग निरौला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जीटीए प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन विनय तमांग से भेंट की. जीटीए मुख्यालय लाल कोठी में एमएसके की समस्याओं से जुड़ा ज्ञापन पत्र भी सौंपा गया. विनय तमांग ने प्रतिनिधिमंडल को आगामी कुछ दिनों के भीतर कोलकाता जाकर मुख्यमंत्री और संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन सारे विषयों से अवगत कराने का भरोसा दिया. यह जानकारी एमएसके समित ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिये दी है.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि विभागीय उपेक्षा हद पार कर चुकी है. इसे और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. पाठशाला भवनों का निर्माण अभी तक नहीं हुआ है. रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं हो रही. बच्चों की यूनिफॉर्म व मिड-डे मील का पैसा अभी तक नहीं मिला है. एमएसके शिक्षक- शिक्षिकाओं का मासिक वेतन काफी कम है, जिससे जीवन चलाना काफी कठिन होता है. श्री तमांग से कोलकाता यात्रा के दौरान इन सारे विषयों को मुख्यमंत्री से लेकर विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखने का अनुरोध किया गया है. प्रतिनिधिमंडल ने जीटीए क्षेत्र में जीटीए की ओर से एमएसके शिक्षकों का वेतन बढ़ाने का अनुरोध भी किया है. भेंटवार्ता के दौरान संगठन के उपाध्यक्ष मनोज कुमार राई, छेनाम लामा आदि उपस्थित थे. यह जानकारी छत्रसिंग निरौला ने दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola