सिलीगुड़ी की महिला स्वनिर्भर समूहों ने मारी बाजी

Published at :06 Jan 2018 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी की महिला स्वनिर्भर समूहों ने मारी बाजी

पूरे राज्य में अव्वल स्थान हासिल करने का मेयर ने किया दावा कुल 19 हजार 340 महिलाएं समूह से जुड़ कर चला रही हैं अपना परिवार सिलीगुड़ी : राष्ट्रीय नगर आजीविका मिशन के तहत सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र की महिला स्वर्नभर समूह राज्य भर में अव्वल है. यह दावा सिलीगुड़ी के मेयर सह विधायक अशोक […]

विज्ञापन

पूरे राज्य में अव्वल स्थान हासिल करने का मेयर ने किया दावा

कुल 19 हजार 340 महिलाएं समूह से जुड़ कर चला रही हैं अपना परिवार
सिलीगुड़ी : राष्ट्रीय नगर आजीविका मिशन के तहत सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र की महिला स्वर्नभर समूह राज्य भर में अव्वल है. यह दावा सिलीगुड़ी के मेयर सह विधायक अशोक भट्टाचार्य ने किया. वह शुक्रवार को निगम के प्रशासनकि भवन में प्रेस-वार्ता के दौरान मीडिया को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र की कुल 19 हजार 340 महिलाएं स्वनिर्भर समूह से जुड़कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं. महिलाओं को स्वाबलंबन बनाने के लिए निगम की ओर से 10 सिलाई केंद्र संचालित किये जा रहे हैं.
इन सिलाई केंद्रों से जुड़कर 112 महिलाएं निगम क्षेत्र के प्राइमरी व अपर प्राइमरी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए यूनिफॉर्म तैयार कर अपना जीविकोपार्जन कर रही हैं.
श्री भट्टाचार्य ने बताया कि स्वनिर्भर समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार सामानों को लेकर आने वाले दो फरवरी से चार फरवरी तक सिलीगुड़ी कंचनजंघा मेला ग्राउंड में मेला लगेगा. जहां सामानों की प्रदर्शनी के साथ-साथ बिक्री भी की जायेगी. उन्होंने बताया कि नौ जनवरी से निगम वासियों को घर बैठे कई तरह सेवाएं मुहैया होगी. इसके तहत प्राइवेट ट्यूशन, टेलर, पेंटर, नर्सिंग-एड, इलेक्ट्रिशियन, मोबाइल-टीवी-कम्प्यूटर सर्विस, कारपेंटर, ब्यूटीशियन व अन्य सेवाएं शुरु की जायेगी. इस सेवाओं का संचालन इंडोर स्टेडियम से होगा.
श्री भट्टाचार्य ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी 27 जनवरी को सिलीगुड़ी कंचनजंघा स्टेडियम में निगम की ओर से बस्ती क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस खेल-कूद प्रतियोगिता में सभी बस्ती वार्डों से बच्चे, किशोर-किशोरी व महिलाएं शिरकत करेंगी.
प्रेस-वार्ता के दौरान अशोक भट्टाचार्य ने एक आंकड़े के जरिये यह दावा किया कि दार्जिलिंग व जलपाईगुड़ी जिला अंतर्गत निगम क्षेत्र के कुल 1 लाख 61 हजार 664 परिवार को स्वास्थ्य साथी परियोजना का लाभ मिल रहा है. इसके अलावा 14 हजार 407 बीपीएल परिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना और 7 हजार 6 परिवारों को राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना की सुविधाएं मिल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola