शिक्षक-शिक्षिकाओं को बनाया बंधक

Published at :24 Dec 2017 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक-शिक्षिकाओं को बनाया बंधक

आंदोलन. सिलीगुड़ी कॉलेज में भारी हंगामा कॉमन रूम में बंद कर काट दी बिजली सिलीगुड़ी : एक बार फिर सिलीगुड़ी कॉलेज में छात्रों ने हंगामा मचा दिया. नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं का घेराव किया. उन्हें कॉमन रूम में बंद कर िदया. आरोप है कि आंदोलन के नाम पर कॉलेज के शिक्षक-शिक्षाकाओं […]

विज्ञापन

आंदोलन. सिलीगुड़ी कॉलेज में भारी हंगामा

कॉमन रूम में बंद कर काट दी बिजली
सिलीगुड़ी : एक बार फिर सिलीगुड़ी कॉलेज में छात्रों ने हंगामा मचा दिया. नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं का घेराव किया. उन्हें कॉमन रूम में बंद कर िदया. आरोप है कि आंदोलन के नाम पर कॉलेज के शिक्षक-शिक्षाकाओं का भारी अपमान किया गया. शिक्षक व शिक्षिकाओं ने आज की घटना के लिए कॉलेज के छात्र संसद को दोषी ठहराते हुए अविलंब क्षमा मांगने को कहा है. यहां उल्लेखनीय है कि कई छात्र अभी भी कॉलेज में अपना दाखिला नहीं करा पाये हैं.
अविलंब नामांकन करने के लिए विद्यार्थियों ने शनिवार को कॉलेज परिसर में आंदोलन किया. विद्यार्थी पहले शोर-गुल करते हुए प्राध्यापक के कक्ष में पहुंचे. उसके बाद उन्हें कमरे में बंद कर दिया. आरोप है कि विद्यार्थियों ने प्राध्यापक के साथ काफी बहस की फिर बाद में उन्हें उनके ही कक्ष में बंद कर दिया. इसके बाद शिक्षकों को भी कॉमन रूम में बंद कर बिजली काट दी गयी. कुछ शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ भी बदसलूकी की गयी है. इस घटना से गुस्साये सिलीगुड़ी कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र संसद को जिम्मेदार ठहराया. जबकि छात्र संसद के महासचिव अभिजीत बनर्जी ने बताया कि इस घटना में छात्र संसद का कोई भी सदस्य शामिल नहीं था. कुछ बाहरी विद्यार्थियों ने आज की घटना को अंजाम दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola