मारे-मारे फिर रहे हैं सन प्लांट एग्रो के निवेशक

सिलीगुड़ी/खोरीबाड़ी. सिलीगुड़ी तथा इसके आसपास के लोग आज भी चिटफंड कंपनियों के मकड़जाल से नहीं निकल पाये हैं. भारी संख्या में निवेशक चिटफंड कंपनियों में निवेश कर मैच्युरिटी के बाद पैसे पाने के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं. कुछ इसी तरह का मामला सिलीगुड़ी शहर से करीब तीस किलोमीटर दूर नक्सलबाड़ी के खोरीबाड़ी इलाके में […]
बाध्य होकर सभी लोगों ने आंदोलन का रूख किया है. चिटफंड सफरर्स एंड एजेंट यूनिटी फोरम की ओर से सन प्लांट एग्रो लिमिटेड कंपनी के खिलाफ खोरीबाड़ी बाजार में विरोध प्रदर्शन किया गया. इसमें भारी संख्या में इस कंपनी के एजेंट एवं निवेशक शामिल हुए. खोरीबाड़ी बाजार में रैली के बाद सभी लोग खोरीबाड़ी थाना के सामने जमा हुए और वहां पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन दिया. इसके साथ ही कंपनी के सिलीगुड़ी ब्रांच की मैनेजर मानसी पोतदार राय एवं कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर आदेश कुमार सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गई.
संगठन के कन्वेनर पार्थो मित्र ने बताया कि पैसा जमा करने के बाद मैच्युरिटी की तारीख पूरी हो गयी. उसके बाद भी निवेशकों को उनका पैसा नही मिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










