घटनास्थल पर नहीं मिला गोली चलने का सुराग

कोलकाता. पर्णश्री इलाके के काजीपाड़ा रोड के निवासी पेशे से प्रमोटर व दमकलकर्मी मिलन चटर्जी को लक्ष्य कर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि मिलन चटर्जी ने शिकायत में बताया कि वह घर से दूसरे तल्ले पर थे और बदमाश ने उन्हें नीचे […]
उन्होंने नीचे देखा तभी उन्हें लक्ष्य कर गोली चलाकर बदमाश भाग निकले. इस शिकायत के बाद पुलिस जांच के लिए वारदात स्थल पर पहुंची, लेकिन उन्हें वहां से कोई कारतूस का खोल नहीं मिला. मिस फायर होने के बाद बुलेट किसी जगह पर जा लगी हो, वह बुलेट हेड भी पुलिस को नहीं मिला. आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच में भी घटना से संबंधित कोई फुटेज उन्हें नहीं मिला है.
इसके कारण अब आसपास रहनेवाले किन लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी है, अब उन लोगों का पता लगाया जा रहा है. इस मामले में कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (5) सह संयुक्त आयुक्त (अपराध) विशाल गर्ग ने बताया कि पुलिस इस घटना के सभी पहलुओं की जांच करने के बाद ही इस बारे में कुछ कह पायेगी. फिलहाल पर्णश्री थाने की पुलिस के साथ लालबाजार के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) की टीम ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










