मिलन मेला में नहीं लगेगा कोलकाता पुस्तक मेला

Published at :01 Nov 2017 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
मिलन मेला में नहीं लगेगा कोलकाता पुस्तक मेला

कोलकाता. बुक्स एवं पब्लिशर्स गिल्ड द्वारा आयोजित होनेवाला कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला 2018 मिलन मेला में आयोजित नहीं होगा. मिलन मेला के मरम्मत कार्य के मद्देनजर यह निर्णय किया गया है. इस बाबत गिल्ड प्रबंधन को नबान्न की ओर से जानकारी दे दी गयी है. पुस्तक मेला विधाननगर सेंट्रल पार्क या इको पार्क में होने […]

विज्ञापन

कोलकाता. बुक्स एवं पब्लिशर्स गिल्ड द्वारा आयोजित होनेवाला कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला 2018 मिलन मेला में आयोजित नहीं होगा. मिलन मेला के मरम्मत कार्य के मद्देनजर यह निर्णय किया गया है. इस बाबत गिल्ड प्रबंधन को नबान्न की ओर से जानकारी दे दी गयी है. पुस्तक मेला विधाननगर सेंट्रल पार्क या इको पार्क में होने की संभावना है. आगामी वर्ष 30 जनवरी से 11 फरवरी के बीच कोलकाता पुस्तक मेला प्रस्तावित है.


गिल्ड के पदाधिकारी सुधांशु दे ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दिल्ली के प्रगति मैदान की तरह ही मिलन मेला को निर्मित किया जा रहा है. इस कारण ही इस वर्ष मिलन मेला में कोलकाता पुस्तक मेला का आयोजन संभव नहीं है. पुस्तक मेला का आयोजन विधाननगर सेंट्रल पार्क या फिर इको पार्क मेें आयोजित किया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola