ट्रेवल एजेंट गिरफ्तार

Published at :01 Nov 2017 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेवल एजेंट गिरफ्तार

सिलीगुड़ी. पर्यटकों के साथ धोखाधड़ी करनेवाले ट्रेवल एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव की तत्परता पर सिलीगुड़ी के तृणमूल नेता प्रसेनजीत राय ने एजेंट की वजह से फंसे हुए पर्यटकों को कोलकाता के लिए रवाना किया. मंगलवार को यह घटना सामने आने पर टूर ऑपरेटरों में खलबली […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. पर्यटकों के साथ धोखाधड़ी करनेवाले ट्रेवल एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव की तत्परता पर सिलीगुड़ी के तृणमूल नेता प्रसेनजीत राय ने एजेंट की वजह से फंसे हुए पर्यटकों को कोलकाता के लिए रवाना किया. मंगलवार को यह घटना सामने आने पर टूर ऑपरेटरों में खलबली मच गयी है. एक ट्रेवल एजेंट की ओर से वादा पूरा न करने की वजह से कोलकाता से शैक्षणिक टूर पर उत्तर बंगाल आये करीब 35 शिक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
करीब एक सप्ताह पहले कोलकाता से भूगोल के छात्र-छात्राओं का एक दल शैक्षणिक टूर पर डुआर्स के लाभा को आये थे. इस पूरे टूर के लिए कॉलेज ने सिलीगुड़ी के एक ट्रेवल एजेंसी के मार्फत पूरी व्यवस्था की थी.

बीते सोमवार को इस दल को वापस कोलकाता लौटने की योजना थी. लेकिन लाभा से न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन तक आने के लिए ट्रेवल एजेंसी ने गाड़ी मुहैया नहीं करायी. जिसकी वजह से विद्यार्थियों की टीम को टुकड़ों में लाभा से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए रवाना होना पड़ा. टूर के प्रभारी प्रोफेसर शांत कुइला ने बताया कि वादे के मुताबिक यदि ट्रेवल ऐजेंसी लाभा से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए गाड़ी मुहैया कराती तो यह समस्या उत्पन्न नहीं होती. उन्होंने राज्य के पर्यटन मंत्री से संपर्क साधा गया और पूरी समस्या से उन्हें अवगत कराया गया. इसके बाद स्थानीय तृणमूल नेता प्रसेनजीत राय ने उनकी सहायता की. मंगलवार को उन सभी को कोलकाता के लिए रवाना किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola