सेना के जवान के पिता की निकाली किडनी

Published at :31 Oct 2017 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
सेना के जवान के पिता की निकाली किडनी

जलपाईगुड़ी: मालबाजार सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल पर एक शव से किडनी निकालने का आरोप लगा है.इसकी शिकायत करीब एक महीने पहले ही पुलिस और अस्पताल प्रबंधन से की गयी है,उसके बाद भी इस पर कोई कार्यवाई नहीं हुयी है. यह आरोप सेना में तैनात एक जवान ने लगाया है.इस जवान का नाम मोहम्मद अफताब अंसारी है […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी: मालबाजार सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल पर एक शव से किडनी निकालने का आरोप लगा है.इसकी शिकायत करीब एक महीने पहले ही पुलिस और अस्पताल प्रबंधन से की गयी है,उसके बाद भी इस पर कोई कार्यवाई नहीं हुयी है. यह आरोप सेना में तैनात एक जवान ने लगाया है.इस जवान का नाम मोहम्मद अफताब अंसारी है और वह सिलचर में तैनात है. जबकि उसका भाई भी बीएसएफ में कार्यरत है.
जलपाईगुड़ी में सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए दोनों भाइयों ने कहा कि मालबाजार ब्लॉक के डामडिम निवासी उनके पिता मोहम्मद अली इमाम (60) को तेज बुखार की शिकायत के बाद 26 सितंबर को मालबाजार सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 28 तारीख को वह अचानक अस्पताल से गायब हो गये. काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला. 30 सितंबर को मोहम्मद अली इमाम का शव अस्पताल से ही बरामद हुआ. अस्पताल के ब्लड बैंक के रिजर्व रूम स्थित तीन नंबर कमरे से उनका शव बरामद हुआ. परिवार वालों को बताया गया कि अस्पताल के अंदर ही शव बरामद हुआ है.

पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया. आखिर रोगी की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी न तो पुलिस और ना ही अस्पताल प्रबंधन की ओर से दी जा रही है. मृतक के पुत्र मोहम्मद मुमताज अंसारी एवं इस्लाम अंसारी ने आरोप लगाते हुए आगे कहा है कि पिता के मारे जाने के बाद उन्हें एक वीडियो मिला है, जिसमें उनके पिता का शव रक्ताक्त अवस्था में रखा गया है. कमर के पास कटे का निशान पाया गया है. इसके अलावा शव पर सर तथा पैर में भी चोट के निशान पाये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola