दो दिनों के बाद लापता छात्रा रक्षा भंसाली लौटी

Published at :31 Oct 2017 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
दो दिनों के बाद लापता छात्रा रक्षा भंसाली लौटी

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के एसएस रोड से लापता छात्रा रक्षा भंसाली (20) दो दिनों बाद लौट आयी है. लेकिन वह घर न पहुंचकर सीधे सिलीगुड़ी थाना ही पहुंच गयी. सोमवार की शाम को वह अपनी एक सहेली और उनके अभिभावकों के साथ थाना पहुंची. पुलिस सूत्रों की माने तो रक्षा ने उल्टा अपने घरवालों पर ही […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी के एसएस रोड से लापता छात्रा रक्षा भंसाली (20) दो दिनों बाद लौट आयी है. लेकिन वह घर न पहुंचकर सीधे सिलीगुड़ी थाना ही पहुंच गयी. सोमवार की शाम को वह अपनी एक सहेली और उनके अभिभावकों के साथ थाना पहुंची. पुलिस सूत्रों की माने तो रक्षा ने उल्टा अपने घरवालों पर ही प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उसने पुलिस अधिकारियों के सामने अपने घरवालों के विरुद्ध बयान देकर सबों को चौका दिया. रक्षा ने पुलिस अधिकारियों को अपने शरीर पर कई जगह मारपीट के उभरे निशान भी दिखाये. यही वजह है कि उसने पुलिस अधिकारियों के सामने घर न लौटने की इच्छा भी जतायी है.

उसने पुलिस को बताया कि वह दो दिनों तक खालपाड़ा इलाके में ही अपनी एक सहेली के घर में ठहरी हुई थी. वहीं, पूरे घटनाक्रम को लेकर सिलीगुड़ी थाना के इंस्पेक्टर देवाशीष बोस का कहना है कि पारिवारिक मामले पर वह विस्तृत रुप से कुछ भी नहीं कह सकते. लेकिन उन्होंने इतना कहा कि रक्षा अब बालिग हो गयी है. इसलिए वह अपनी मर्जी से कहीं भी रहने और अपनी जिंदगी को लेकर खुद निर्णय लेने का अधिकार है.

विदित हो कि कल यानी रविवार को रक्षा के पिता राजेश भंसाली ने उसके गुमशुदगी का मामला सिलीगुड़ी थाना में दायर करवाया था. दायर प्राथमिकी के अनुसार रक्षा शनिवार शाम को अचानक घर से गायब हो गयी. रातभर उसकी खोजखबर ली गयी लेकिन कहीं भी उसका अतापता नहीं चला. सिलीगुड़ी नाइट कॉलेज में बीकॉम की अंतिम वर्ष की छात्रा रक्षा का स्थानीय एसएफ रोड स्थित सिलीगुड़ी हिंदी हाइस्कूल फॉर ब्वॉयज के नजदीक संजीवनी अपार्टमेंट में घर है. रक्षा का दो दिनों बाद वापस मिलने की पूरे परिवार को खुशी है, वहीं उसके घर न लौटने का मलाल भी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola