विनय तमांग गुट युवा मोर्चा की बैठक पांच को

Published at :31 Oct 2017 11:17 AM (IST)
विज्ञापन
विनय तमांग गुट युवा मोर्चा की बैठक पांच को

दार्जिलिंग. गोजमुमो के विनय तमांग गुट वाला युवा मोर्चा आगामी 5 नवंबर को भावी कार्यक्रमों पर चर्चा करेगा. यह जानकारी युवा मोर्चा के केन्द्रीय प्रवक्ता अरूण छेत्री ने सोमवार को दी है. दार्जिलिंग प्रेस गिल्ड में पत्रकारों से रूबरू होते हुए प्रवक्ता छेत्री ने बताया कि कुछ दिनों पहले गोजयुमो की केन्द्रीय कमेटी की बैठक […]

विज्ञापन
दार्जिलिंग. गोजमुमो के विनय तमांग गुट वाला युवा मोर्चा आगामी 5 नवंबर को भावी कार्यक्रमों पर चर्चा करेगा. यह जानकारी युवा मोर्चा के केन्द्रीय प्रवक्ता अरूण छेत्री ने सोमवार को दी है. दार्जिलिंग प्रेस गिल्ड में पत्रकारों से रूबरू होते हुए प्रवक्ता छेत्री ने बताया कि कुछ दिनों पहले गोजयुमो की केन्द्रीय कमेटी की बैठक में चर्चा के बाद पुनर्गठित युवा मोर्चा की केन्द्रीय कमेटी को हमारे कतिपय मित्रों द्वारा गलत बताया जा रहा है. हालांकि इस तरह की सोच रखना उन मित्रों को शोभा नहीं देता है.

उल्लेखनीय है कि युवा मोर्चा की केन्द्रीय कमेटी में 45 सदस्य थे जिनमें से कई साथी सक्रिय नहीं हैं. 30 से 31 सदस्य ही केवल सक्रिय है. उनमें से उस दिन की बैठक में 24 सदस्य उपस्थित थे और बैठक में चर्चा के बाद युवा मोर्चा की केन्द्रीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया था. छेत्री ने बताया कि उस दिन की बैठक के बाद पार्टी के केन्द्रीय सांगठनिक प्रमुख एलएम लामा ने पत्रकारों को सम्बोधित करते वक्त नई कमेटी की सूची के बदले पुरानी कमेटी की सूची के कारण सिद्वान्त गोर्खे राई, संजीप तामांग आदि के नाम आये हैं.

लेकिन उस पर हम लोग आगामी 5 नवंबर की बैठक में चर्चा करेंगे. उस बैठक में मोर्चा के भावी कार्यक्रमों पर भी विचार किया जायेगा. इस तरह नवंबर के अन्तिम सप्ताह के भीतर युवा मोर्चा छेत्री ने दार्जिलिंग महकमा कमेटी का भी गठन किया जायेगा. इसी तरह से कालिम्पोंग और मिरिक महकमा समिति का भी गठन किया जायेगा. प्रवक्ता छेत्री ने बताया कि हमारे कई साथियों ने हमारे लोगों पर गलत आरोप लगाये हैं. लेकिन भाजपा ने हम लोगों के साथ जो धोखा किया है वह हम लोग कभी नहीं भुलेंगे. गोर्खालैंड का आन्दोलन भावना से नहीं बल्कि बुद्धि और रणनीति के तहत करना होगा जो हम लोग करने जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola