सिस्टर निवेदिता के फोटो फ्रेम में तोड़फोड़

दार्जिलिंग : रामकृष्ण मिशन के राय विला में चोरी और तोड़फोड़ की घटना सामने आयी है. राय विला में संस्कृत एवं शिक्षा मिशन चल रहा है, जिसके तहत रामकृष्ण मिशन गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करता है. घटना की जानकारी स्वामी नित्यसत्यानंद ने दी. टेलीफोन पर उन्होंने बताया कि गुरुवार को भोर में कर्मचारी ने […]
घटना की जानकारी स्वामी नित्यसत्यानंद ने दी. टेलीफोन पर उन्होंने बताया कि गुरुवार को भोर में कर्मचारी ने दान पेटी और सिस्टर निवेदिता के फोटो फ्रेम में तोड़फोड़ किये जाने की जानकारी मुझे दी. दार्जिलिंग के लेबुंग कार्ड रोड में स्थित राय विला में सिस्टर निवेदिता ने अंतिम सांस ली थी. दागोपाप के शासन काल में यह विला उसके अधीनस्थ था.
बाद में जीटीए गठन होने पर यह जीटीए को मिल गया. कुछ साल पहले राज्य सरकार ने दार्जिलिंग के यूथ हॉस्टल को जीटीए को देकर उससे राय विला ले लिया था. राज्य सरकार ने इसे रामकृष्ण मिशन को दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










