सड़क हादसे में हड्डी रोग विशेषज्ञ की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Aug 2017 11:09 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा. तेज रफ्तार से चल रहे एक ट्रक की चपेट में आकर शहर के एक वरिष्ठ चिकित्सक सहित दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में शामिल हैं डॉ एमएल गुप्ता (70) और उनके सहयोगी सुजीत सरकार (45). दुर्घटना के समय सुजीत सरकार ही मोटरसाइकिल चला रहे थे. शुक्रवार रात करीब 10 बजे के करीब […]
विज्ञापन
मालदा. तेज रफ्तार से चल रहे एक ट्रक की चपेट में आकर शहर के एक वरिष्ठ चिकित्सक सहित दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में शामिल हैं डॉ एमएल गुप्ता (70) और उनके सहयोगी सुजीत सरकार (45). दुर्घटना के समय सुजीत सरकार ही मोटरसाइकिल चला रहे थे. शुक्रवार रात करीब 10 बजे के करीब यह दुर्घटना इंगलिश बाजार थाना अंतर्गत एनएच-34 पर हुई है. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया है. पुलिस ट्रक व चालक की तलाश कर रही है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार डॉ एमएल गुप्ता हड्डी रोग विशेषज्ञ थे. वह और सुजीत सरकार मालदा शहर के सिंगातला इलाके के निवासी थे. जानकारी अनुसार, घटना के रोज ये दोनों इलाके के एक नर्सिंग होम से मरीज को देखकर घर लौट रहे थे. गाओगाछी इलाके में मोटरसाइकिल को एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया.
इस धक्के के चलते दोनों ही सड़क पर गिर पड़े. डॉ एमएल गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं बाइक चला रहे सुजीत सरकार को गंभीर हालत में मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराया गया, लेकिन देर रात उनकी भी मृत्यु हो गयी. डॉ एमएल गुप्ता की इस मौत की खबर से जिले का चिकित्सा जगत स्तब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










