मालदा और उत्तर दिनाजपुर में चोटी कटने का आतंक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2017 11:52 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस कर रही मामले की जांच विज्ञान संगठन ने शरारती तत्वों की करतूत बताया रायगंज/ मालदा. नींद में सोयी महिलाओं की चोटी कटने की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं. उत्तर दिनाजपुर के करणदिघी थाना इलाके में गुरुवार रात को कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया. इसे लेकर इलाके की महिलाओं में आतंक का […]
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञान संगठन ने शरारती तत्वों की करतूत बताया
रायगंज/ मालदा. नींद में सोयी महिलाओं की चोटी कटने की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं. उत्तर दिनाजपुर के करणदिघी थाना इलाके में गुरुवार रात को कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया. इसे लेकर इलाके की महिलाओं में आतंक का माहौल बना हुआ है. दूसरी तरफ, मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर थाना के फतेहपुर गांव में शुक्रवार को चोटी कटने की घटना को लेकर सनसनी फैल गयी है.
जानकारी के अनुसार, उत्तर दिनाजपुर के करणदिघी थानांतर्गत बिलासपुर इलाके की एक स्कूल छात्रा गुरुवार शाम को स्कूल से घर लौटकर बिस्तर पर सोयी हुई थी.
नींद खुलते ही उसने देखा कि उसके सिर के बाल कट गये है. चिल्लाकर वह बेहोश हो गयी. परिवारवालों ने आनन-फानन में छात्रा को रायगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया. स्कूल छात्रा का नाम कमला गुप्ता (16) है. वह स्थानीय हाइस्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा है. छात्रा के पिता राजू गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गांव में महिलाओं के बाल काट लेने की घटनाएं घट रही है.
परिस्थिति ऐसी है कि शाम के बाद करणदिघी, टूंगीदिघी, बिलासपुर इलाके के लोग घर से नहीं निकल रहे हैं. पुलिस-प्रशासन मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है. मालदा जिले के चांचल के एसडीपीओ सजल विश्वास ने बताया कि हरिश्चंद्रपुर इलाके में घटी घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू की है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक मां मंजिरा खातून अपनी बेटी रेबा खातून के साथ रात को सोई. सुबह उठकर देखा कि दोनों की चोटी कटी हुई है.
यह देखकर दोनों मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गयीं. रेबा को भालुका स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया. इस घटना के पीछे किसी अशुभ शक्ति से इनकार करते हुए जिला विज्ञान मंच के सचिव सुनील विश्वास ने बताया कि इस घटना के पीछे भूत-प्रेत जैसी कोई घटना नहीं है. किसी बदमाश ने इस घटना को अंजाम दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










