‘भाजपा भारत छोड़ो’ आंदोलन पर नहीं पड़ा मूसलधार बारिश का असर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Aug 2017 10:14 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर तृणमूल कांग्रेस (तृकां) सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा शुरू ‘भाजपा भारत छोड़ो’ आंदोलनके मुहिम के दूसरे दिन गुरुवार को सिलीगुड़ी में आंदोलनकारियों पर मूसलाधर बारिश का कोई असर नहीं पड़ा. दिनभर हुई बारिश के बावजूद तृकां के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता शहर के मुख्य […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर तृणमूल कांग्रेस (तृकां) सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा शुरू ‘भाजपा भारत छोड़ो’ आंदोलनके मुहिम के दूसरे दिन गुरुवार को सिलीगुड़ी में आंदोलनकारियों पर मूसलाधर बारिश का कोई असर नहीं पड़ा. दिनभर हुई बारिश के बावजूद तृकां के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता शहर के मुख्य डाकघर के सामने कचहरी रोड पर धरना प्रदर्शन में दिन भर डटे रहे. प्रदर्शनकारियों ने भाजपा हटाओ, देश बचाओ का नारा दिया.
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदर्शनकारियों के अगुवा तृकां नेता रंजन सरकार उर्फ राणा दा ने भाजपा के विरुद्ध में आग उगला. उनका कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार देश को तोड़ने की राजनीति कर रही है. एक के बाद एक आम जनता पर जबरन थोपी जा रही केंद्रीय नीतियां लोकतंत्र को कमजोर कर रही है.
एक तरफ महंगाई की मार तो दूसरी तरफ मोदी सरकार की तुगलकी फरमान से देश के हर स्तर के लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. श्री सरकार का कहना है कि दीदी ने 2019 के लोकसभा चुनाव तक सभी विरोधी दलों को एकजूट कर भाजपा को लोकसभा से बाहर करने के लिए अभी से ही देशव्यापी मुहिम शुरू कर दी है. दीदी के इस सपने को तृकां साकार करके ही रहेगी.
धरना प्रदर्शन के दौरान तृकां के नेता सह 12 नंबर वार्ड के पार्षद नांटू पाल, कृष्णचंद्र पाल, प्रवीण गोयल उर्फ कालू समेत सभी तृकां पार्षद और स्थानीय नेता व कार्यकर्ता भारी तादाद में शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










