नौ करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

Updated at :24 Jul 2017 9:12 AM
विज्ञापन
नौ करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

नारकोटिक्स ब्यूरो ने दो तस्कर गिरफ्तार किये दार्जिलिंग के विधाननगर थाना इलाके से हुई बरामदगी सिलीगुड़ी/कोलकाता : शनिवार देर रात नारकोटिक्स ब्यूरो ने दार्जिलिंग जिले के विधान नगर थाना क्षेत्र से करीब तीन किलो हेरोइन जब्त की. इस अभियान में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. जब्त हेराइन की कीमत 9 करोड़ रुपये आंकी […]

विज्ञापन
नारकोटिक्स ब्यूरो ने दो तस्कर गिरफ्तार किये
दार्जिलिंग के विधाननगर थाना इलाके से हुई बरामदगी
सिलीगुड़ी/कोलकाता : शनिवार देर रात नारकोटिक्स ब्यूरो ने दार्जिलिंग जिले के विधान नगर थाना क्षेत्र से करीब तीन किलो हेरोइन जब्त की. इस अभियान में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. जब्त हेराइन की कीमत 9 करोड़ रुपये आंकी गयी है.एक गुप्त सूचना के आधार पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने विधान नगर इलाके में नाकाबंदी की. उत्तर दिनाजपुर से सिलीगुड़ी की ओर जा रही एक निजी बस की तलाशी के दौरान हेरोइन बरामद हुई. हेरोइन को बैग में प्लास्टिक की थैली में डालकर छिपा कर रखा गया था.
नारकोटिक्स ब्यूरो ने हेरोइन के साथ बस में सवार दो लोगों को भी गिरफ्तार किया. जब्त हेरोइन का वजन 2.90 किलो है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत नौ करोड़ रुपये आंकी गयी है.
गिरफ्तार तस्करों में भुली बीबी और बुद्धदेव विश्वास शामिल हैं. ये दोनों उत्तर दिनाजपुर जिले के निवासी हैं. हेरोइन का यह जखीरा मालदा से सिलीगुड़ी के लिए रवाना किया गया था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब्त हेरोइन सिलीगुड़ी के एक व्यक्ति के पास पहुंचायी जानी थी.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कोलकाता के जोनल डायरेक्टर दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि करीब नौ करोड़ की हेरोइन जब्त की गयी है. दो तस्करों की भी गिरफ्तारी हुई है. मादक सामग्री को मालदा से सिलीगुड़ी के लिये रवाना किया गया था. रविवार को आरोपियों को सिलीगुड़ी जिला अदालत में पेश कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola