एंबुलेंस चालकों ने सेवक रोड किया जाम, घंटों किया प्रदर्शन
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :21 Jul 2017 8:50 AM
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. बुधवार रात को एक एंबुलेंस चालक की पिटाई की घटना के बाद गुरुवार सुबह एंबुलेंस चालकों ने सिलीगुड़ी के सेवक रोड पर पथावरोध कर विरोध प्रदर्शन किया. एंबुलेंस चालकों ने काफी देर तक रोड ब्लॉक कर विरोध जताया. बाद में भक्तिनगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर परिस्थिति को नियंत्रित किया. मिली जानकारी […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी. बुधवार रात को एक एंबुलेंस चालक की पिटाई की घटना के बाद गुरुवार सुबह एंबुलेंस चालकों ने सिलीगुड़ी के सेवक रोड पर पथावरोध कर विरोध प्रदर्शन किया.
एंबुलेंस चालकों ने काफी देर तक रोड ब्लॉक कर विरोध जताया. बाद में भक्तिनगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर परिस्थिति को नियंत्रित किया. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात को शराब के नशे में धूत बाइक चल रहे युवाओं ने एक एंबुलेंस में धक्का मार दिया. विरोध करने पर शराबियों ने एंबुलेंस चालक को बूरी तरह से पीट-पीट कर घायल कर दिया.
गुरुवार को शहर के तमाम एंबुलेंस चालकों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग में सेवक रोड पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. पथावरोध के चलते सेवक रोड में जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी.बाद में सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी ईस्ट अचिंत गुप्त के नेतृत्व में विराट पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंच कर परिस्थिति को नियंत्रित किया. एसीपी ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग में आंदोलनकारियों का आशवासन दिया, तो आंदोलनकारियों का गुस्सा शांत हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










